इस बार के ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए महिंद्रा ने अपनी XUV700 जैवेलिन एडिशन में गोल्ड प्लेटेड फ्रंट ग्रिल दिया है। इसमें मल्टिपल वर्टिकल स्लैट हैं और इसमें बीच में नया ट्विन पीक्स लोगो दिया गया है। इसके डैशबोर्ड पर सॉफ्ट टक मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है और अंदर जैवेलिन यानी भाले का प्रतीक है। इसके पास 87.58 लिखा है। चोपड़ा ने ओलंपिक जैवेलिन के फाइनल में 87.58 मीटर की दूरी पर भाला फेंका था।
इसके अलावा गोल्डन कलर की स्टिचिंग काफी प्रीमियम अहसास देने वाली प्रतीत होती है। एक्सटीरियर की बात करें तो मिडनाइड ब्ल्यू पेंट पर गोल्डन एक्सेंट दिया गया है। इस कार की पूरी बॉडी पर इसी तरह के खास प्रयोग होने की उम्मीद जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि महिंद्रा एंड महिंद्रा ने XUV700 की पूरी कीमत रेंज कुछ दिन पहले ही जारी की थी। कंपनी ने एलान किया था कि एक्सयूवी700 के लिए दो वैकल्पिक पैक उपलब्ध कराए जाएंगे।
Mahindra XUV700: 7-सीटर वर्जन समेत सभी वेरिएंट्स की कीमत आई सामने, सात अक्तूबर से शुरू होगी बुकिंग
उल्लेखनीय है कि XUV700 कार को चार वेरिएंट्स- MX, AX3, AX5 और AX7 में उपलब्ध कराया जाएगा। यह वाहन पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों, पांच और सात सीटों वाले लेआउट और मैनुअल के साथ-साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों में भी आएगा। AX7 पर उपलब्ध लग्जरी पैक के लिए 1.8 लाख रुपये की कीमत अतिरिक्त चुकानी होगी। जबकि AX7 डीजल ऑटोमेटिक वेरिएंट के लिए AWD के लिए 1.3 लाख रुपये अलग से चुकाने होंगे।