फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिंद्रा ने पेश किया अपनी सबसे बेहतरीन कार का नया वेरियंट

Tue, 13 Nov 2018 12:44 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mahindra Scorpio
विज्ञापन

देश में महिंद्रा की कारों को इस समय बोल बाला है हो भी क्यों ना, महिंद्रा एक के बाद एक कार जो लेकर आ रहा है। फिलहाल आपको बता दें, महिंद्रा ने अपनी सबसे ज्यादा प्रसिद्व कार स्कार्पियो का नया वेरियंट S9 पेश कर दिया है। हालांकि कंपनी ने इस कार के इंजन में कोई खास बदलाव नहीं किए हैं।

विज्ञापन


कार में पहले की ही तरह 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो 140 एचपी की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।  नई कार को 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से भी लैस किया गया है।

कार के फीचर्स की बात करें तो इसमें S11 वाले कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं जिनमें ड्यूल एयरबैग्स,एबीएस, कॉर्नरिंग प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, 5.9-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन


Mahindra Scorpio S9 की दिल्ली में कीमत 13.99 लाख रुपये रखी गई है।  गौरतलब हो, महिंद्रा इसी माह के अंत तक अपनी एसयूवी Alturas को भी लांच करने वाली है। कंपनी ने 2020 में लांच होने वाली नई महिंद्रा स्कार्पियो पर भी काम शुरु कर दिया है।

महिंद्रा की यह कार आॅफ रोड और आॅन रोड एसयूवी के तौर पर प्रसिद्व है। नई महिंद्रा नए फीचर्स और  BS-VI इंजन के साथ आएगी। बता दें, महिंद्रा ने हाल ही में TUV3OO को भी अपडेट करने की घोषणा की है और उसके लिए भी BS-VI इंजन  पर काम शुरु कर दिया गया है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें