फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज लॉन्च होगी 5 करोड़ की Lamborghini Aventador Svj

Tue, 22 Jan 2019 11:44 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला,
विज्ञापन
lamborghini Aventador Svj
विज्ञापन

दुनिया की मशहूर कार निर्माता कंपनी लैंबर्गिनी अपनी सबसे हाई स्पीड कार अवेंटाडोर SVJ को भारत में 21 जनवरी को लॉन्च हो गई। अवेंटाडोर एसवीजे लैंबर्गिनी द्वारा बनाए गए अब तक के सबसे शक्तिशाली वी 12-इंजन से लैस है। इस कार का वजन करीब 1,525 किग्रा है।

विज्ञापन


एसवीजे केवल 2.8 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे तक की स्पीड पकड़ लेती है। वहीं यह 0 से 200 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 8.6 सेकंड का समय लेती है। कार की टॉप स्पीड 350 किमी प्रति घंटे की है।कार की खास बात यह है कि सतह का इसकी स्पीड पर कोइ असर नहीं पड़ता है।

अमेरिका में इस कार की कीमत 3.65 करोड़ रुपये से शुरू होती है। वहीं भारत में इस कार की कीमत का अंदाजा लगाना थोड़ा मुश्किल है। बता दें,लैंबॉर्गिनी ने Aventador S को साल 2017 में भारत में लॉन्च किया था। इस कार की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 5.01 करोड़ रुपये है। Aventador S में 6.5 लीटर वाला V12 इंजन दिया गया है।
विज्ञापन


जो कार को 740 हॉर्स पावर की ताकत देता है। वहीं टॉर्क की बात करें तो इंजन 690 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। सुपर कार महज 2.9 सेकेंड में ही 0-100 की रफ्तार पकड़ सकती है। कार की अधिकत्म स्पीड 349 kmph है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें