फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून 2021 कार सेल्स: सेल्टोस और सोनेट के दम पर जून में Kia की बिक्री पहुंची 15000 यूनिट्स के पार

Thu, 01 Jul 2021 06:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kia India (किआ इंडिया) ने गुरुवार को अपने जून 2021 के बिक्री आंकड़ों का एलान किया। दक्षिण कोरियाई ऑटो प्रमुख का दावा है कि पिछले महीने किआ सेल्टोस और सॉनेट ने बिक्री को बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया जो 15,015 यूनिट्स रही।
विज्ञापन
2021 Kia Sonet Facelift - फोटो : Kia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kia India (किआ इंडिया) ने गुरुवार को अपने जून 2021 के बिक्री आंकड़ों का एलान किया। दक्षिण कोरियाई ऑटो प्रमुख का दावा है कि पिछले महीने किआ सेल्टोस और सोनेट ने बिक्री को बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया जो 15,015 यूनिट्स रही। कंपनी ने जून 2021 में साल दर साल (YoY) के हिसाब से 106 फीसदी और महीने-दर-महीने (MoM) के हिसाब से 36 फीसदी बिक्री में बढ़ोतरी का भी दावा किया है। ऑटोमेकर ने 2021 के पहले छह महीनों में सेल्टोस, सोनेट और कार्निवल की कुल 97,034 यूनिट्स बेची हैं। अकेले जून में, किआ ने सेल्टोस की 8,549 यूनिट्स, सोनेट की 5,963 यूनिट्स और कार्निवल की 503 यूनिट्स बेची हैं। 
विज्ञापन


भारतीय बाजार में किआ की पहली कार सेल्टोस 50 फीसदी से ज्यादा योगदान के साथ कुल बिक्री में अपना दबदबा कायम रखे हुए है। इस साल जनवरी से जून के बीच सेल्टोस एसयूवी की करीब 50,000 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसी अवधि के दौरान सोनेट ने लगभग 46,000 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो किआ के कुल घरेलू बिक्री में 47 फीसदी से ज्यादा का योगदान करती है। वाहन निर्माता को दूसरी छमाही की बिक्री के प्रदर्शन के बारे में भी काफी उम्मीदें हैं। 

Kia Seltos 2021 Facelift - फोटो : Kia
बिक्री के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए किआ इंडिया के मुख्य बिक्री और व्यापार रणनीति अधिकारी, ताए-जिन पार्क ने कहा है कि पिछले कुछ हफ्तों में ग्राहकों की भावना में सुधार के संकेत मिले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रांड भविष्य को लेकर आशावादी बना हुआ है।

उन्होंने कहा, "ब्रांड व्यक्तिगत ग्राहक अनुभव के उच्चतम स्तर को प्रदान करने पर केंद्रित रहता है और डिजी-कनेक्ट जैसी इंडस्ट्री-फर्स्ट पहल के साथ डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत करने की योजना बना रहा है। हालांकि, हम मौजूदा स्थिति से अवगत हैं और अपने वाहनों की मांग को पूरा करने के उपायों का मूल्यांकन करते हुए सप्ताह-दर-सप्ताह हमारे संचालन की समीक्षा कर रहे हैं।" 
विज्ञापन

Kia Carnival - फोटो : PTI (File)
किआ ने यह भी कहा है कि वह अपने ग्राहक अनुभव के डिजिटलीकरण और फ्यूचरिस्टिक मोबिलिटी सेवाओं के साथ नेटवर्क विस्तार पर ध्यान केंद्रित करेगी। किआ के इस समय पूरे भारत में 300 टच पॉइंट हैं और अब टियर 4 और अप-कंट्री मार्केट में एंट्री करने की योजना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें