फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kia Motors की SP2i Suv की दिखी पहली झलक

Wed, 30 Jan 2019 04:57 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Kia Sp SUV
विज्ञापन

भारतीय बाजार में बढ़ती संभावनाएं देखते हुए साउथ कोरिया की दिग्गज कार निर्माता कंपनी भारत में जल्द अपनी प्रीमियम कॉम्पैक्ट SUV को लांच करने जा रही है। इस दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए KIA Motors India ने आंध्र प्रदेश में ट्रायल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। बता दें, इस कंपनी का भारत में SP2i कॉम्पेक्ट एसयूवी पहला प्रॅाडक्ट होगा जिसे 2019 की दूसरी छमाही तक लॉन्च किया जाएगा। 

विज्ञापन


किआ की नई एसयूवी में 3 पावरट्रेन का विकल्प भी मिलने की उम्मीद है। भारत में लांच होने के बाद इस कार का मुकाबला Hyundai Creta और Nissan Kicks जैसी कारों से होगा। कार का कोड नेम एसपी2 रखा गया है। कंपनी इस कार की बुकिंग इस साल अगस्त में शुरू कर सकती है।

 

विज्ञापन

Kia Sp SUV
बता दें, इस कार को कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2018 में पेश किया था। खबरों के मुताबिक इस कार के एक्सटीरियर में कई अहम बदलाव किए गए हैं इसके लुक को काफी हद तक स्पोर्टी बनाने की कोशिश की गई है। पिछले साल आटो एक्सपो में इस मॉडल को पहली बार प्रदर्शित किया गया था। अभी इस मॉडल का भारतीय परिस्थितियों के हिसाब से परीक्षण किया जा रहा है। 

इसमें 1.4-लीटर का T-GDI, 4-सिलिंडर डर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 140 पीएस की पावर जेनरेट करेगा। इसमें अलावा कार के इंजन को 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से भी लैस किया गया है। बात करें, कीमत की तो इस कार को भारतीय बाजार में 10 से 16 लाख रुपए की कीमत में उतारा जा सकता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें