फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो : सामने आया आक्रामक यामाहा MT-15 का वीडियो टीजर

Wed, 30 Jan 2019 04:14 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Yamaha MT15 auto expo
विज्ञापन

 

देश में अपनी बाइक से लोहा मनवा चुकी जापानी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी यामाहा अपनी नई बाइक को उतारने की पूरी तैयारी कर चुकी है।जहां अभी यामाहा की MT-15 Street fighter मोटरसाइकिल का इंजतार ही हो रहा है वहीं इसके एक वीडियो टीजर ने धूम मचा दी है। यामाहा का यह वीडियो टीजर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें, यामाहा की यह MT-15 बाइक R15 V3 बाइक पर बेस्ड है। 

विज्ञापन


नई यामाहा MT-15  की वीडियो में पूरी फ्रंट प्रोफाइल देखने को मिलती है। जिसमें आक्रामक आई इंस्पायर्ड डीआरएलएस, प्रोजेक्टर हेड लाइट, और एकदम यूनिक फ्यूल टैंक का डिजाइन देखने को मिलता है। इस वीडियो में 'द डार्क वॉरियर' और 'द डॉर्क साइड आॅफ जापान' जैसे टैगलाइन भी देखने को मिले। 

 एक नजर इस वीडियो टीजर पर

Yamaha MT15
बाइक के डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 1965mm, चौड़ाई 800mm और ऊंचाई 1065mm होगी। बाइक का व्हीलबेस 1335mm और सीट की ऊंचाई 810mm होगी। यामाहा MT-15 में ग्राउंड क्लीयरेंस  155mm, कर्ब वेट 133kg, फ्रंट ब्रेक 282mm सिंगल डिस्क, रियर ब्रेक 220mm सिंगल डिस्क दिया गया है। 

यामाहा MT-15 में 155.1 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है जो 19.3 एचपी की पावर और 14.7 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक के इंजन को 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस इंजन किया गया है। वहीं इसमें स्लीपर क्लच एक स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर मिलता है। 

 
विज्ञापन

Yamaha MT15 launch
भारत में यामाहा MT-15 को उतारकर कंपनी 150सीसी की बाइक में अपनी अलग पहचान बनाना चाहती है। बता दें, इस नई बाइक के लांच होते ही टीवीएस की अपाचे आरटीआर 200 4v और बजाज पल्सर एनएस200 के लिए मुश्किले पैदा हो सकती हैं। भारत में इस नेकेड मोटरसाइकिल की वैसे अभी कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि इसे 1 से 2 लाख रुपए की कीमत के बीच उतारा जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें