फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की छत पर खड़ी की Scorpio, तो किसी ने खड़ा किया हवाई जहाज, देखें वायरल तस्वीरें

Sat, 31 Oct 2020 11:58 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अजीबो गरीब वायरल तस्वीरें - फोटो : Amar Ujala
कार की दीवानगी किस हद तक जा सकती है इसका एक उदाहरण बिहार में देखने को मिला। दरअसल यहां भागलपुर के रहने वाले इन्तसर आलम ने अपने घर की छत पर महिंद्रा स्कॉर्पियो की टंकी बना डाली। मिली जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो की शक्ल वाली इस टंकी को बनवाने में उन्होंने 2.5 लाख रुपये तक खर्च कर दिए।

दरअसल महिंद्रा स्कॉर्पियो ही वह पहली कार थी, जिसे इस शख्स ने खरीदा था। इस कार से लगाव के चलते ही इन्होंने अपने चार मंजिला घर की छत पर एक ऐसी टंकी बनवाई, जो देखने में बिल्कुल उनकी पहली कार (स्कॉर्पियो का पहला मॉडल) की तरह लगती है।  

यह तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यूजर इस तस्वीर को लेकर तरह-तरह के पोस्ट और कमेंट शेयर कर रहे हैं। इस तस्वीर पर गौरव कुमार नाम के एक ट्विटर यूजर ने तो महिंद्रा को टैग भी कर दिया, जिसके जवाब में कंपनी ने अपनी आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जवाब भी दिया है।
 
विज्ञापन

आजीबो गरीब तस्वीर: हवाई जहाज मॉडल की टंकी

2 of 6
हवाई जहाज मॉडल की टंकी - फोटो : Social Media
कीर्ति त्रिपाठी नाम की एक ट्विटर यूजर ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जहां एक घर की छत पर हवाई जहाज मॉडल की टंकी बनवाई गई है। यह तस्वीर पंजाब की है।
विज्ञापन

आजीबो गरीब तस्वीर: ट्रैक्टर मॉडल

3 of 6
आजीबो गरीब तस्वीर: ट्रैक्टर मॉडल - फोटो : Social Media
ट्विटर पर उजाला अरोरा नाम की एक ट्विटर यूजर ने ऐसी तस्वीर शेयर की है, जहां घर की छत पर ट्रैक्टर का मॉडल बनाया गया है। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर पंजाब की है।

4 of 6
अजीबो गरीब तस्वीर: हवाई जहाज मॉडल - फोटो : Amar Ujala
ट्विटर पर उजाला अरोरा नाम की एक ट्विटर यूजर ने ऐसी तस्वीर शेयर की है, जहां घर की छत पर हावई जहाज का मॉडल बनाया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
अजीबो गरीब तस्वीर: कूकर मॉडल - फोटो : Social Media
भागलपुर के रहने वाले इन्तसर आलम की महिंद्रा स्कॉर्पियो की शक्ल वाली टंकी एक मात्र ऐसा उदाहरण नहीं है। बल्कि, अक्सर हम और आप ऐसी कई अलग-अलग और हैरान करने वाली तस्वीरों को सोशल मीडिया पर देखते हैं। इसी कड़ी में कीर्ति त्रिपाठी नाम की एक ट्विटर यूजर ने कई तस्वीरों को शेयर किया है, जहां लोगों ने अपने घरों की छतों पर अजीबो गरीब डिजाइन वाली टंकियां बनवाई हैं। इनमें कोई हवाई जहाज का मॉडल है, तो कहीं कूकर की शेप में टंकी बनवाई गई है। इसके अलावा एक छत पर तो बैलों की डिजाइन में टंकी बनवाई गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अजीबो गरीब तस्वीर: ट्रक मॉडल - फोटो : Social Media
वायरल तस्वीरों में एक तस्वीर यह भी है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। हालांकि, यह तस्वीर कहां कि है यह बता पाना थोड़ा मुश्किल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें