Husqvarna Vitpilen 701 Special Edition
- फोटो : Husqvarna
स्वीडन की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Husqvarna Motorcycles (हुस्क्वर्ना मोटरसाइकिल्स) ने इटली की मशहूर कपड़ों की ब्रांड REPLAY के सहयोग से अपने लिमिटेड एडिशन Vitpilen 701 मॉडल को पेश किया है। इसके अलावा, Husqvarna ने 701 Supermoto (701 सुपरमोटो) और 701 Enduro LR (701 एंडोरो एलआर) जैसे लिमिटेड मॉडल्स भी पेश किए हैं।
बनाएगी सिर्फ 10 बाइक
खास बात यह है कि कंपनी इन मोटरसाइकिल्स की सिर्फ 10 यूनिट्स ही बनाएगी। कंपनी इन बाइक्स को REPLAY ब्रांड की मदद से नई कलर स्कीम और लोगो के साथ उतारेगी।
गौरतलब है कि दोनों ब्रांड इससे पहले वर्ष 2020 में एक साथ आए थे। उस समय दोनों ने मिलकर लिमिटेड-एडिशन मॉडल पेश किया था। स्वीडिश बाइक निर्माता ने जब Moto 3 मोबाइल चैम्पियनशिप में री-एंट्री की थी, तब Husqvarna Moto3 मोटरसाइकिल्स पर REPLAY के ब्रांड लोगो को डिस्प्ले किया गया था।
कंपनी के लेटेस्ट मिडिलवेट लिमिटेड-एडिशन मॉडल्स को नए रंगों, ग्राफिक्स और स्पेशल एक्सेसरीज के साथ पेश किया गया है।
इंजन और पावर
Vitpilen 701 भारतीय बाजार में भी उपलब्ध है, और यह Vitpilen 250 का हायर-स्पेक मॉडल है। इस बाइक में 692.7 cc लिक्विड कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 55kW (75 hp) का अधिकतम पावर और 72 Nm का टॉर्क मिलता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसमें एक इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन मिलता है जो एक राइड-बाय-वायर सिस्टम द्वारा संचालित होता है। इसमें एक प्रीमियम WP एपेक्स सस्पेंशन किट और ब्रेम्बो ब्रेक मिलते हैं।
बाइक की खासियतें
Husqvarna इस इंजन प्लेटफॉर्म को 701 Supermoto और 701 Enduro LR जैसे मॉडल्स में भी इस्तेमाल करती है। 701 Supermoto को खासतौर पर सड़कों और ट्राइट ट्रैक्स के लिए डिजाइन किया गया है। वहीं 701 Enduro LR को हर तरह के इलाकों और उबड़-खाबड़ सड़कों पर आसानी से सफर करने के लिए एक ऑफ-रोड सेटअप से लैस है। इन मॉडलों को चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेचा जाएगा। हालांकि इसकी बिक्री कब से शुरू होगी इसकी तारीख का अभी खुलासा नहीं किया गया है।