फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और दमदार बाइक पेश : 105 हॉर्स पावर और 889 सीसी इंजन वाली मोटर साइकल लॉन्च, 12 लाख तक होगी कीमत

Thu, 04 Nov 2021 06:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में तेजी से बढ़ते एडवेंचर बाइक बाजार को देखते हुए इसे जल्द यहां भी पेश किया जा सकता है। भारत में इसकी कीमत 12 लाख रुपये तक हो सकती है।
विज्ञापन
नॉर्डन 901 बाइक - फोटो : Husqvarna Motorcycles
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वीडन मूल की आस्ट्रेलियाई बाइक कंपनी हस्कवरना मोटर साइकल (Husqvarna Motorcycles) ने एक और दमदार एडवेंचर बाइक 'नॉर्डन 901'  पेश की है। इस Norden 901 बाइक को 2019 में हुए एक शो में पेश किया था। नॉर्डन 901 बाइक केटीएम 890 एडवेंचर पर आधारित है। यह 105 हॉर्स पावर और 889 सीसी की है। 

विज्ञापन


भारत में तेजी से बढ़ते एडवेंचर बाइक बाजार को देखते हुए इसे जल्द यहां भी पेश किया जा सकता है। भारत में इसकी कीमत 12 लाख रुपये तक हो सकती है। इस बाइक को क्रोमियम मोलेब्डिनम स्टील की फ्रेम पर बनाया गया है। इसका स्लोपिंग फ्यूल टैंक, स्टेप्ड-अप सीट, सर्कुल हेडलाइट और विंडस्क्रीन के अलावा ऊपर की तरफ उठा हुआ एक्जॉस्ट दिया गया है। 

बाइक का इंजन 8000 आरपीएम पर 105 हॉर्स पावर और 6500 आरपीएम पर 100 एनएम का पीक टॉर्क देता है। सुरक्षा की खातिर बाइक में फ्रंट और रियर में ABS के साथ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसके अलावा बाइक में क्रूज कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल भी हैं। बाइक तीन राइडिंग मोड- स्ट्रीट, रेन और ऑफ-रोड के साथ आती है। सस्पेंशन की बात करें तो बाइक के फ्रंट में 43mm WP Apex इन्वर्टेड फोर्क और रियर में मोनो शॉक यूनिट दिया गया है।  
विज्ञापन


ट्विन इंजन से लैस
नॉर्डेन 901 को लंबी दूरी तय करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका  ट्विन इंजन इसे ताकतवर बनाता है। बैलेंसर शाफ्ट कंपन को कम करेगा। यह बाइक सवार को सामान और यात्री के साथ किसी भी दुर्गम इलाके में जाने के लिए मददगार है। आगे के 21-इंच के और पीछे के 18-इंच के पहिए पथरीले रास्ते में भी आसानी से दौड़ लगाते हैं। 

यह है बाइक की खासियत

  • नॉर्डन 901 बाइक का फ्यूल टैंक 19 लीटर का है। 
  • फुल टैंक में यह बाइक 400 किलोमीटर से ज्यादा तक सफर करेगी। 
  • बाइक में 5.0 इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। यह ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस है। 
  • एलईडी हेडलैंप से लैस बाइक में 21 इंच के फ्रंट और 18 इंच के रियर स्पोक्ड व्हील हैं। 
  • बाइक में 889cc का डीओएचसी ट्विन इंजन लगा है। 
  • यह छह स्पीड गियरबॉक्स और अप/डाउन क्विकशिफ्टर से लैस है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें