Activa 6G 20th Year Anniversary Edition
- फोटो : Honda
Honda Motorcycle and Scooter India Ltd (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया लिमिटेड) (HMSI) ने अपनी लोकप्रिय मोटरसाइकिलों और स्कूटरों के कुछ मॉडल्स की कुछ यूनिट्स को वापस मंगाया है। कंपनी द्वारा रिकॉल किए गए मॉडल्स में Activa 6G, Activa 5G, Activa 125 BS6, Honda X-blade, H'ness CB350, CB Shine, CB300R और Hornet 2.0 शामिल हैं। रिकॉल किए गए इन सभी टू-व्हीलर्स को नवंबर 2019 से जनवरी 2021 के बीच बनाया गया था।
ये है खराबी
होंडा का कहना है कि इन वाहनों में लगे रिफ्लेक्स रिफ्लेक्टर आवश्यक फोटोमेट्रिक प्रावधानों से थोड़े अलग लग गए हैं। जिसकी वजह से लाइट रिफ्लेक्शन की एफिशिएंसी प्रभावित हुई है। हालांकि, वाहन की विजिब्लिटी पर मामूली असर पड़ा है। कंपनी ने कहा है कि इससे वाहन का परफॉर्मेंस प्रभावित नहीं होगा।
ऐसे चेक करें अपने वाहन के बारे में
यदि आपके पास भी होंडा का टूव्हीलर है तो आप कंपनी की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं कि कहीं आपका वाहन भी इस रिकॉल अभियान में शामिल तो नहीं। ग्राहक www.honda2wheelersindia.com/Services/Campaign पर सर्विसेज> कैंपेन सेक्शन में अपना यूनिक व्हीकल आइडेंटिफिकेशन नंबर (VIN) सबमिट करके जांच सकते हैं कि उनका वाहन रिकॉल का हिस्सा है या नहीं। VIN गाड़ी के इंश्योरेंस पेपर के साथ-साथ RC कॉपी पर भी दर्ज रहता है। कंपनी ने यह उल्लेख नहीं किया है कि कितनी यूनिट्स प्रभावित हुई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक चूंकि ये कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स हैं, इसलिए इस रिकॉल अभियान के दायरे में करीब एक लाख टू-व्हील्स के आने की आशंका है।
मुफ्त में होगी मरम्मत
Honda Hornet 2.0
- फोटो : Honda
इसके अलावा, कंपनी ने सभी डीलर वर्कशॉप से इन प्रभावित स्पेयर पार्ट्स को भी वापस मंगा लिया है। उन्हें भी ताजा स्टॉक भेजा जा रहा है। डीलर प्रभावित ग्राहकों को कॉल करेंगे, उन्हें वर्कशॉप में अपॉइंटमेंट लेने के लिए कहेंगे। कंपनी ने कहा है कि ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनके वर्कशॉप में कोविड-19 संबंधित दिशानिर्देशों और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा है। इससे संबंधित सभी मरम्मत नि:शुल्क की जाएगी।
कंपनी ने खुद की पहल
Honda H’ness CB350
- फोटो : Honda
गौरतलब है कि हाल ही में, कंपनी अपने कुछ बीएस-6 वाहनों को वापस बुला रही है। इनमें सबसे ज्यादा प्रभावित Honda Activa 6G, Activa 125 और H'ness CB350 हैं। हालांकि ये वाहन ग्राहकों को किसी खतरनाक स्थिति में या जीवन को जोखिम में नहीं डाल सकती हैं। कंपनी को इन वाहन मालिकों द्वारा कोई शिकायत भी नहीं मिली है। कंपनी अपनी पहल पर इन वाहनों को वापस मंगा रही है। बता दें कि HMSI अब तक रिकॉर्ड संख्या में बीएस-6 वाहनों की बिक्री करने में कामयाब रही है। कंपनी की बिक्री में हर दिन इजाफा हो रहा है।