फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda: होंडा इंडिया फाउंडेशन की पहल, नागरिकों के लिए आयोजित किया सामुदायिक टीकाकरण अभियान

Tue, 21 Sep 2021 11:41 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होंडा इंडिया फाउंडेशन के दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण शिविर में 900 से अधिक लोग आए। आस-पास के समुदायों में रहने वाले 500 से अधिक नागरिकों ने इस स्वास्थ्य जांच सुविधा का लाभ उठाया।
विज्ञापन
Honda India Foundation CSR - फोटो : Honda
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Honda India Foundation CSR : कोविड-19 के खतरे को कम करने की कोशिशों के मद्देनजर स्थानीय समुदायों को योगदान देते हुए, होंडा इंडिया फाउंडेशन ने कोविड आईसोलेशन सेंटर, नौरंगपुर, गुरूग्राम में दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर और सामुदायिक टीकाकरण अभियान का आयोजन किया। इससे पहले कोविड की दूसरी लहर के दौरान, होंडा इंडिया फाउंडेशन ने हरियाणा और राजस्थान में अस्थायी कोविड केयर सेंटर स्थापित किए थे। बता दें कि होंडा इंडिया फाउंडेशन भारत में सभी होंडा ग्रुप कंपनीज की कॉर्पोरेट की सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) शाखा है। 
विज्ञापन


दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण शिविर में 900 से अधिक लोग आए। आस-पास के समुदायों में रहने वाले 500 से अधिक नागरिकों ने इस स्वास्थ्य जांच सुविधा का लाभ उठाया। प्रोग्राम के दौरान टीकाकरण अभियान के तहत तकरीबन 450 लोगों को कवर किया गया।

डॉक्टर्स फॉर यू (अखिल भारतीय मानवतावादी संगठन) से प्रशिक्षित डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ विशेषज्ञों की निगरानी में इस शिविर का आयोजन हरियाणा सरकार एवं जिला प्रशासन के स्वास्थ्य निर्देशों को ध्यान में रखते हुए किया गया। इस अवसर पर डॉ संदीप गुप्ता, चीफ मेडिकल ऑफिसर, प्राइमरी हेल्थ सर्विसेज, कसन, मनेसर, गुरूग्राम (हरियाणा) भी मौजूद थे। 
विज्ञापन

Honda India Foundation CSR - फोटो : Honda
कोविड-19 के खिलाफ देश की लड़ाई में योगदान देने और स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में अपने प्रयासों को जारी रखते हुए इन सेंटरों ने नौरंगपुर (हरियाणा) और तापुकारा (राजस्थान) के 1,200 निवासियों को प्राथमिक चिकित्सा सेवाएं, मुफ्त ओपीडी कंसलटेशन और दवाएं उपलब्ध कराईं हैं।

फाउंडेशन ने बयान में कहा कि नागरिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सुनिश्चित करते हुए होंडा इंडिया फाउंडेशन के कोविड केयर सेंटर, सामुदायिक टीकाकरण अभियान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर अब तक 2,100 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं एवं अन्य सहयोग प्रदान कर चुके हैं। समाज के प्रति जिम्मेदार कॉर्पोरेट होने के नाते होंडा सभी हितधारकों एवं समुदायों की सुरक्षा और कल्याण के लिए हर संभव कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।  
विज्ञापन

Honda India Foundation CSR - फोटो : Honda
होंडा इंडिया फाउंडेशन के बारे में
होंडा इंडिया फाउंडेशन (एचआईएफ) भारत में सभी होंडा ग्रुप कंपनीज- होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड, होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, होंडा इंडिया पावर प्रोडक्ट्स लिमिटेड, होंडा आर एंड डी (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड और होंडा एक्सेस इंडिया- की सीएसआर शाखा है। फाउंडेशन, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देने के लिए कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तदायित्व पहलों पर ध्यान केंद्रित करता है। होंडा विश्वस्तर पर ऐसी कंपनी बनने के लिए तत्पर है ‘जिसे समाज प्राथमिकता दे’ और अपनी सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से दुनिया भर के लोगों को सेवाएं प्रदान कर स्थायी समाज के निर्माण में योगदान देती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें