फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EV: इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों की टेंशन होगी दूर, HPCL के पेट्रोल पंपों में लगेंगे ईवी फास्ट चार्जर

Sat, 31 Jul 2021 11:38 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने अब भारत के प्रमुख शहरों में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग नेटवर्क लगाने के लिए राज्य द्वारा संचालित कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (CESL) के साथ हाथ मिलाया है। 
विज्ञापन
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच ग्राहकों का रूझान इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ रहा है। लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों को बड़े पैमाने पर अपनाए जाने को लेकर आम लोगों में एक झिझक है। कई वजहों में एक यह भी है कि लोगों के मन में इलेक्ट्रिक वाहनों के पर्याप्त मात्रा में चार्जिंग स्टेशन नहीं होने को लेकर सवाल उठते हैं। लेकिन अब इलेक्ट्रिक वाहन के मालिकों की टेंशन दूर होगी।  Hindustan Petroleum Corporation Limited (हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) (HPCL) ने अब भारत के प्रमुख शहरों में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग नेटवर्क लगाने के लिए राज्य द्वारा संचालित कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (CESL) के साथ हाथ मिलाया है। दोनों ने अगले 10 वर्षों के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जिसका उद्देश्य इन ईवी चार्जिंग स्टेशनों को लगाने के लिए एचपीसीएल रिटेल आउटलेट का इस्तेमाल करना है।
विज्ञापन


मुंबई, दिल्ली एनसीआर, बंगलूरू, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता और पुणे सहित देशभर के प्रमुख शहरों में ये ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। इन ईवी चार्जिंग पॉइंट्स में फास्ट चार्जर से लेकर रेगुलर स्लो चार्जर तक सभी तरह के चार्जिंग विकल्प होंगे। 

बता दें कि हाल ही में, एचपीसीएल ने अपने रिटेल आउटलेट्स में सार्वजनिक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग पॉइंट्स का देशव्यापी नेटवर्क स्थापित करने के लिए Shuchi Anant Virya (शुचि अनंत वीर्या) नाम की एक अन्य एजेंसी के साथ भी करार किया था। 
विज्ञापन

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड - फोटो : For Reference Only
एक बयान में कहा गया, "कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) - एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी - ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के साथ देश भर के कई शहरों में चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।" 

एचपीसीएल भारत की अग्रणी तेल कंपनियों में से एक है, जिसके देश भर में 20,000 से ज्यादा रिटेल आउटलेट हैं। सीईएसएल एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड की 100 फीसदी स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। यह एक नई ऊर्जा कंपनी है जिसका लक्ष्य स्वच्छ, सस्ती और विश्वसनीय ऊर्जा देना है। 

electric vehicles - फोटो : For Reference Only
सीईएसएल के एमडी और सीईओ महुआ आचार्य ने कहा, "तकनीकी रूप से उन्नत और बेहतर तरीके से लैस चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, आसान पहुंच के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की दिशा में एक अहम कारक है। यह समझौता भारत को अपने ई-मोबिलिटी मिशन को हासिल करने के लिए, और परिवहन क्षेत्र को समग्र रूप से डीकार्बनाइज करने में मदद करने के हमारी कोशिश का एक हिस्सा है। एचपीसीएल की एक लंबे समय से चली आ रही विरासत है और कई शहरों में उनकी जबरदस्त मौजूदगी है। यह इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक इकोसिस्टम को बढ़ावा देने और उनके व्यापक रूप से अपनाने को हकीकत में बदलने के हमारे लक्ष्य में बेहद अहम साबित होगा।" 
विज्ञापन

electric vehicles - फोटो : For Reference Only
सीईएसएल की मदद से लगाने जाने वाले ईवी चार्जिंग पॉइंट्स को राज्य द्वारा संचालित एजेंसी के एक एप के जरिए संचालित किया जाएगा। सीईएसएल भारत में प्रमुख राजमार्गों पर स्पॉट की पहचान करने के लिए एचपीसीएल से भी मदद लेगा, जहां पर्याप्त चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्टॉल और स्थापित किया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें