फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरो की नई बाइक: लॉन्च से पहले Hero Xpulse 200 4V का टीजर वीडियो आया सामने, जानें क्या है खास

Sat, 02 Oct 2021 04:29 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुनिया और देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) भारत में अपनी पॉपुलर XPulse रेंज की मोटरसाइकिलों में एक नया एडिशन लॉन्च करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
Hero Xpulse 200 4V - फोटो : Hero MotoCorp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hero XPulse 200 4V Teaser Video : दुनिया और देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) भारत में अपनी पॉपुलर XPulse रेंज की मोटरसाइकिलों में एक नया एडिशन लॉन्च करने की तैयारी में है। डुअल-पर्पज मोटरसाइकिल की खास बात इसका चार-वॉल्व एडिशन होगा, जिसे कुछ दिनों पहले भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। कंपनी ने अपनी इस नई बाइक का नाम Hero XPulse 200 4V रखा है। 
विज्ञापन


वाहन निर्माता ने देश में आधिकारिक तौर पर लॉन्च से पहले मोटरसाइकिल का एक टीजर वीडियो जारी किया है। इस छोटे वीडियो क्लिप में मोटरसाइकिल के एक्सटीरियर बॉडी डिटेल्स की कुछ जानकारी मिलती है। 

इस वीडियो से मोटरसाइकिल के ब्लू और व्हाइट फ्रंट फेंडर के बारे में पता चलता है, जिसे पहले भी स्पाय तस्वीरों में देखा गया था। इस वीडियो क्लिप से यह भी पता चलता है कि यह बाइक राइडर को एक शानदार ऑफ-रोड एक्सपीरियंस देने के लिए हीरो की रैली किट का इस्तेमाल करेगी, जो नॉबी टायर के साथ पेश की जाएगी। 
विज्ञापन

देखें वीडियो

Hero Xpulse 200 4V - फोटो : Hero MotoCorp
अपडेटेड Hero Xpulse 200 में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में होगा। इस बार कंपनी इसके इंजन में 2 की जगह पर 4 वॉल्व का इस्तेमाल करेगी। इसका मतलब है कि अब इसका इंजन पहले से ज्यादा रिफाइन्ड और वाइब्रेशन मुक्त होने वाला है।

इंजन पावर

बाइक के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो, इसमें 199.6cc, ऑयल-कूल्ड इंजन के नए 4-वॉल्व वर्जन का इस्तेमाल किया गया है। 4-वॉल्व हेड के इस्तेमाल से हाई स्पीड पर इंजन के परफॉर्मेंस में सुधार होने की संभावना है। हालांकि बाइक का ओवरऑल पावर और टॉर्क कमोबेश पहले जैसा ही रहने की संभावना है। बता दें कि, मौजूदा मॉडल 17.8 bhp का अधिकतम पावर और 16.45 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा नई Hero Xpulse 200 4V के हार्डवेयर में कंपनी कोई बदलाव नहीं करने वाली है। इसमें मौजूदा सस्पेंशन सेटअप का ही इस्तेमाल किया जाएगा। 

 
विज्ञापन

कितनी होगी कीमत

Xpulse 200 4V के मौजूदा मॉडल के मुकाबले आनेवाले मॉडल की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है। मौजूदा मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 1.21 लाख रुपये है। नई Xpulse 200 4V की एक्स-शोरूम कीमत 1.25 लाख रुपये से लेकर 1.30 लाख रुपये के बीच होने की संभावना है। इस बाइक की कीमत का खुलासा इसकी लॉन्चिंग के साथ ही होगा। फिलहाल कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी भारतीय बाजार में इस त्योहारी सीजन में दिवाली से पहले नई Xpulse 200 4V को लॉन्च कर सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें