आज हम आपको उन 10 कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सड़क हादसों के दौरान सबसे सुरक्षित हैं। इन गाड़ियों में Mahindra XUV300, Tata Altroz, Tata Nexon, Tata Tiago/Tigor, Maruti Suzuki Brezza, Maruti Ertiga, Ford Aspire, Renault Duster और Mahindra Marazzo से लेकर Volkswagen Polo तक शामिल हैं। इन कारों को Global NCAP की तरफ से किए गए टेस्ट में शानदार रेटिंग्स मिली हैं।
बता दें कि Global NCAP एक संस्थान है, जो सुरक्षा के आधार पर कारों को रेटिंग देती है। रेटिंग के लिए कारों को कई राउंड्स में टेस्ट किया जाता है, जहां देखा जाता है कि अगर सड़क दुर्घटना होती है, तो कौन सी कार वयस्कों (एडल्ट) और बच्चों (चाइल्ड) की जान की सबसे ज्यादा हिफाजत करेगी। तो डालते हैं एक नजर इन कारों की रेटिंग्स पर।
1. XUV300
XUV300 देश की सबसे सुरक्षित कार है। Global NCAP की तरफ से इसे 5 स्टार रेटिंग दी गई है।
- एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 5 स्टार मिला है
- चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 4 स्टार रेटिंग मिली है
- एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 16.42 अंक मिले
- चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 37.44 अंक मिले
2. Tata Altroz
Tata Altroz देश की दूसरी सबसे सुरक्षित कार है। वहीं, हैचबैक सेगमेंट में यह सबसे सुरक्षित कार है। Global NCAP की तरफ से इसे 5 स्टार रेटिंग दी गई है।
- एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 5 स्टार मिला है
- चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 3 स्टार रेटिंग मिली है
- एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 16.13 अंक मिले
- चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 29 अंक मिले
3. Tata Nexon
Tata Nexon देश की तीसरी सबसे सुरक्षित कार है। Global NCAP की तरफ से इसे 5 स्टार रेटिंग दी गई है।
- एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 5 स्टार मिला है
- चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 3 स्टार रेटिंग मिली है
- एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 16.06 अंक मिले
- चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 25 अंक मिले
4. Mahindra Marazzo
- Mahindra Marazzo देश की चौथी सबसे सुरक्षित कार है। वहीं, एमपीवी सेगमेंट में यह देश की सबसे सुरक्षित एमपीवी है। इसके अलावा यह भारत में बनी पहली MPV (मल्टी परपज व्हीकल) जिसे Global NCAP की तरफ से 4-स्टार रेटिंग मिली है।
- एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 4 स्टार मिला है
- चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 2 स्टार रेटिंग मिली है
- एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 12.85 अंक मिले
- चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 22.22 अंक मिले
5. Volkswagen Polo
Global NCAP की रेटिंग के मुताबिक Volkswagen Polo देश की पांचवी सबसे सुरक्षित कार है। Global NCAP की तरफ से इसे 4 स्टार रेटिंग दी गई है।
- एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 4 स्टार मिला है
- चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 3 स्टार रेटिंग मिली है
- एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 12.54 अंक मिले
- चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 29.91 अंक मिले
6. Tata Tiago/Tigor
- Global NCAP की तरफ से इसे 4 स्टार रेटिंग दी गई है।
- एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 4 स्टार मिला है
- चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 3 स्टार रेटिंग मिली है
- एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 12.52 अंक मिले
- चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 34.15 अंक मिले
7. Maruti Suzuki Brezza
- Global NCAP की तरफ से इसे 4 स्टार रेटिंग दी गई है।
- एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 4 स्टार मिला है
- चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 2 स्टार रेटिंग मिली है
- एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 12.51 अंक मिले
- चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 17.93 अंक मिले
8. Maruti Ertiga
- Global NCAP की तरफ से इसे 3 स्टार रेटिंग दी गई है।
- एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 3 स्टार मिला है
- चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 3 स्टार रेटिंग मिली है
- एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 9.25 अंक मिले
- चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 29.16 अंक मिले
9. Ford Aspire
- Global NCAP की तरफ से इसे 3 स्टार रेटिंग दी गई है।
- एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 3 स्टार मिला है
- चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 2 स्टार रेटिंग मिली है
- एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 10.49 अंक मिले
- चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 14.22 अंक मिले
10. Renault Duster
- Global NCAP की तरफ से इसे 3 स्टार रेटिंग दी गई है।
- एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 3 स्टार मिला है
- चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 2 स्टार रेटिंग मिली है
- एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 9.0 अंक मिले
- चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 17.75 अंक मिले