जिसके पास यह डाटा नहीं उसका काम होगा बंद
कार रेंटल कंपनी एएलडी के सीईओ टिम अल्बर्टसन दावा करते हैं कि ऑटो सेक्टर से जुड़ी किसी भी कंपनी के पास कार व कार चालक से जुड़ा डाटा नहीं होगा, उसका कारोबार आने वाले समय में बंद हो जाएगा। वजह, कारें अपने चालक को बखूबी समझने लगी हैं।
वे सॉफ्टवेयरों के जरिए आपस में और विभिन्न सर्वरों से जुड़ी हैं। कार के उपयोग से जुड़ा हर डाटा रजिस्टर हो रहा है। जिनके पास यह डाटा नहीं, वे कंपनियां ग्राहकों की जरूरतें नहीं समझ पाएंगी। उनका कारोबार भी नहीं चलेगा।
इतनी कमाई कि दोगुनी आय के लक्ष्य बनाये
एसोसिएशन के अनुसार 1000 से अधिक प्रकार का यह डाटा ऑटो सेक्टर से जुड़े हर कारोबार को फायदा देगा। यूरोप की चौथी बड़ी कंपनी स्टेलेंटिस के अनुसार 2030 तक वह 1.72 लाख करोड़ की कमाई हर साल डाटा से कर सकती है। जनरल मोटर्स ने भी अपनी कमाई दोगुनी कर 2.45 लाख करोड़ पहुंचाने का लक्ष्य इसी आधार पर बनाया।
उदाहरण : ऐसे होगा डाटा का उपयोग
- ड्राइवर कार को एक निश्चित दूरी यात्रा में कितनी बार तेज करता है, ब्रेक दबाता है, यह इंश्योरेंस कंपनियां को उस कार का प्रीमियम कम-ज्यादा करने में मदद करेंगी।
- किसी कार में एंटी-लॉक ब्रेकिंग या अन्य प्रणाली कैसे काम कर रही हैं? टायर अलाइनमेंट कितने समय में सुधारने हैं, कार में क्या खराबी ज्यादा आ रही हैं, आदि से कार रिपेयर कंपनियों को फायदा पहुंचा सकती हैं।