फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki के खिलाफ जांच का आदेश, ये है बड़ी वजह

Fri, 05 Jul 2019 02:01 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मारुति सुजुकी - फोटो : social
विज्ञापन

मारुति सुजुकी के खिलाफ भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(CCI) ने जांच का आदेश दिया है। दरअसल यह आदेश डीलर्स के साथ रिसेल प्राइस मेंटेनेंस एरेंजमेंट के कथित आरोप के मामले में दिया गया है। रिसेल प्राइस मेंटेनेंस खरीदार और विक्रेता के बीच की गई व्यवस्था को कहते हैं। इसमें रिसेल कीमत विक्रेता तय करता है।  

विज्ञापन

 
CCI के कहा कि वास्तविक स्थिति और मारुति सुजुकी इंडिया द्वारा अपनाए गये तरीकों को सझने के लिए एक विस्तृत जांच का आदेश दिए जाने की जरूरत है। आदेश में आगे कहा गया है कि मारुति सुजुकी द्वारा अपने डीलर्स के साथ कथित रिसेल प्राइस रखरखाव व्यवस्था के संबंध में आरोप जांच के लिए उचित है और यह प्रतियोगिता के मानदंडों का उल्लंघन है।
 
आयोग ने कहा है कि प्रतियोगिता को रोकने वाले अनुबंध अक्सर ऐसे होते हैं जिन्हें औपचारिक अथवा लिखित अनुबंध के तौर पर सर्च करना मुश्किल है। इसलिए मारुति सुजुकी की इस दलील को ख़ारिज किया जाता है, जिसमें उसका कहना है कि छूट को नियंत्रित करने के लिए कोई समझौता नहीं किया गया है। मारुति सुजुकी ने इस टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया। इस समय भारत में कंपनी की 51 फीसदी बाजार में हिस्सेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोर्स: PTI
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें