जब भी हम कोई नई कार खरीदते हैं तो हम चाहते हैं कि हमारी कार सालों तक चमकती दमकती रहे। न ही कोई खरोंच आये और न ही कोई डेन्ट। लेकिन यह तो हम सभी जानते हैं कि यह इतना आसान नहीं है। कार में जंग लगने जैसी परेशानी आम बात है। बहुत से लोग इस बात पर गौर नहीं करते जिसकी वजह से कार जंग की चपेट में आ जाती है, जिससे आपकी कार पुरानी लगने लगती है। लेकिन कुछ आसान से तरीके अपनाकर आप अपनी कार को जंग लगने से बचा सकते हैं। इससे आपकी कार सेफ रहेगी।
किसी भी कार को रेगुलर साफ करना उसकी देखभाल में पहला कदम होता है। इसलिए महीने में एक बार कार की वाशिंग जरूर करा लें और याद रखें वाशिंग के बाद कार के हर कोने को ठीक से साफ हों ताकि कही पानी न रह जाए। अब चूकिं बारिश का मौसम है और पानी-कीचड़ कार में लगना आम बात तो ऐसे में कार की सफाई बेहद जरूरी है।
वैसे तो कार के हर हिस्से की सफाई बेहद जरूरी है लेकिन कार भीतर से भी सफाई बेहद जरूरी है ताकि धूल, गंदगी और डस्ट जमा न हो पाए, क्योंकि यही गंदगी सबसे ज्यादा कार को नुकसान पहुंचाती है अगर यहां से सफाई रेगुलर की जाए तो जंग को रोकने में काफी मदद मिलती है
कार के किसी भी हिस्से में अगर पानी जमा हो जाए तो यह जंग का रूप ले लेता है ऐसे में कार को धोने के बाद अच्छी तरफ से साफ करें, ताकि किसी भी हिस्से में पानी जमा न हो पाए क्योंकि कहीं पर थोड़ा भी पानी वहां पर जंग की वजह बन सकता है।
अगर आप समुद्र के आस पास रहते हैं या फिर कहीं घूमने जा रहें हैं या फिर आप सर्दियों में ड्राइव कर रहे हैं तो उस जगह काफी मात्रा में नमक होता है जो कि जंग को बढ़ा सकते हैं, ऐसे में कार को प्रेशर से धोने से इसे दूर किया जा सकता है।