फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bounce Infinity: 2 दिसंबर को लॉन्च होगा बाउंस इनफिनिटी इलेक्ट्रिक स्कूटर, 40 फीसदी सस्ते में खरीद सकेंगे, जानें कैसे

Sat, 20 Nov 2021 07:36 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Bounce (बाउंस) ने शनिवार को एलान किया कि उसका पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर इस साल दो दिसंबर को लॉन्च होने के लिए बिल्कुल तैयार है।
विज्ञापन
Bounce Infinity Electric Scooter - फोटो : Bounce
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Bounce (बाउंस) ने शनिवार को एलान किया कि उसका पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर इस साल दो दिसंबर को लॉन्च होने के लिए बिल्कुल तैयार है। नए Bounce Infinity (बाउंस इनफिनिटी) स्कूटर की बुकिंग भी इसके लॉन्च के दिन से शुरू हो जाएगी। कंपनी ने बाउंस इनफिनिटी स्कूटर के लिए बुकिंग राशि 499 रुपये रखी है। कंपनी का कहना है कि ई-स्कूटर की डिलीवरी अगले साल शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


ऐसे 40 फीसदी सस्ता होगा स्कूटर
कंपनी का दावा है कि उसका इलेक्ट्रिक स्कूटर मेड इन इंडिया है। स्कूटर के मुख्य आकर्षण में से एक 'सर्विस के तौर पर बैटरी' विकल्प शामिल है। इसके तहत ग्राहक बिना बैटरी के स्कूटर खरीद सकता है और इस तरह वे बाउंस के बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क का इस्तेमाल कर स्कूटर में बैटरी का उपयोग कर सकते हैं। इस ऑप्शन से बैटरी वाले वाहनों को खरीदने की तुलना में बाउंस इलेक्ट्रिक स्कूटर के कम से कम 40 प्रतिशत ज्यादा किफायती होने की संभावना है।

बैटरी के साथ भी खरीद सकते हैं
इसके साथ ही, ग्राहक नियमित स्कूटर की तरह बैटरी पैक के साथ भी स्कूटर खरीद सकते हैं। इसमें एक स्मार्ट, रिमूवेबल ली-आयन बैटरी शामिल होगी, जिसे ग्राहक अपनी सुविधा और जरूरत के मुताबिक निकाल और चार्ज कर सकेंगे। कंपनी ने फिलहाल नए Infinity इलेक्ट्रिक स्कूटर के आधिकारिक स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। 
विज्ञापन


22Motors का किया अधिग्रहण
इस बीच, ईवी स्टार्टअप ने घोषणा की है कि उसने साल 2021 में करीब 7 मिलियन (70 लाख) अमेरिकी डॉलर के सौदे में 22Motors में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली है। सौदे के तहत, ईवी निर्माता ने भिवाड़ी, राजस्थान में 22Motors के मैन्युफेक्चरिंग प्लांट और बौद्धिक संपदा का अधिग्रहण किया है। इस प्लांट में हर साल 1,80,000 स्कूटर बनाने की क्षमता है। कंपनी ने यह भी कहा है कि वह दक्षिण भारत में एक और प्लांट लगाने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें