इंजन क्षमता
बजाज पल्स 150 ट्विन डिस्क एबीएस में पहले वाला ही 149 सीसी का 4 स्ट्रोक, 2 वाल्व, ट्विन स्पार्क, एयर-कूल्ड DTS-I इंजन मिलता है। जो 8,000 आरपीएम पर 14 बीएचपी की टॉप पावर देता है। दूसरी ओर, बजाज पल्सर 180 में 178.6 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड यूनिट इंजन मिलता है जो 8,500 आरपीएम पर 17.02 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। बाइक के दोनों इंजन को कंपनी ने पांच-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है।
Pulsar NS200
बता दें, हाल ही में बजाज आॅटो ने अपनी लोकप्रिय बाइक पल्सर 200 ABS को नए कलर ऑप्शन ( Yellow ) के साथ लॉन्च कर दिया है। नई पल्सर NS200 सिंगल चैनल एबीएस से लैस है, जिसमें रियर लिफ्ट प्रोटेक्शन का विकल्प दिया गया है। बता दें, 1 अप्रैल से लागू होने वाले नए सेफ्टी नॉर्म्स के अनुसार कंपनी अपने सभी मॉडल्स को अपडेट कर रही है। फीचर्स की बात करें तो बाइक में टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, नाइट्रॉक्स मोनो रियर सस्पेंशन, H4 ब्लू टिंग हेडलैंप, ऑटोमैटिकर हेडलैंप, फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक्स आदि मिलते हैं।