वैसे तो अक्षय के पास कारों का एक बड़ा हिस्सा है और उनके पास शानदार मॉडल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अक्षय की पहली कार कौन सी थी? जीहां अक्षय ने पहली कार फिएट की जो उन्होंने 28,000 रुपये में खरीदी थी और वो भी किश्तों में। एक प्रेस कॉन्फ्रेस में अक्षय ने बताया की वो कार मेरे लिए बहुत खास है और उसे लेकर सबसे पहले मैंने शिर्डी गया था।
भारत में जीप कंपास काफी पॉपुलर है, कुछ समय पहले अक्षय कुमार ने जीप कंपास का लेटेस्ट एडिशन खरीदा था। इसमें 2.0 लीटर का मल्टीजेट डीजल इंजन लगा है जो 173 PS का पावर और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह एसयूवी 1.4 लीटर मल्टीएयर इंजन के साथ भी आती है जो 163 PS का पावर और 250 Nm का टॉर्क देता है। दोनों इंजन में 6-स्पीड गियरबॉक्स लगा हुआ है।
अक्षय कुमार Porsche Cayenne भी बेहद पसंद है। इसमें 4.8 लीटर का V-8 टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 507 PS का पावर और 700 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस कार की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है। मुंबई में अक्सर अक्षय कुमार इसमें नज़र आ जायेंगे।
भारत में मौजूद सबसे महंगी कारों में से एक बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंड स्पर अक्षय कुमार के गैराज की शोभा बढ़ाती हुई नज़र आती है। इसमें 6 लीटर W12 इंजन लगा है जो 625 PS की पावर और 800 Nm का टॉर्क देता करता है। इसकी कार की कीमत 3.22 करोड़ रुपये से शुरू होती है।
अक्षय के पास भारत में मर्सिडीज की सबसे महंगी एसयूवी GLS है। इसकी कीमत 805.67 लाख रुपये से शुरू होकर 1.56 करोड़ रुपये तक जाती है। इसमें 3 लीटर V6 इंजन दिया गया है। यह इंजन 262 PS का पावर और 620 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह एसयूवी 4 व्हील ड्राइव और 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है।
यह सुपर लग्जरी कार अपने आप में ही बहुत खास है। अक्षय के पास लास्ट-जनरेशन फैंटम है। मार्केट में कीमत करीब 5 करोड़ रुपए है। इसमें 6.8 लीटर का V-12 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो कि 453 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।
Range Rover Vogue अपने स्पोर्टी लुक्स की वजह से काफी लोगों की पसंद है, अक्षय कुमार की गाड़ियों की लिस्ट में एक नाम Range Rover Vogue का भी है इसमें 5 लीटर सुपरचार्ज्ड V8 पेट्रोल इंजन है जो 552 PS की पावर और 680 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Vogue की कीमत 1.74 करोड़ रुपये से शुरू होती है।