फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ए की अच्छी शुरूआत, पहले दिन दक्षिण अफ्रीका ए को 164 रन पर समेटा

Mon, 09 Sep 2019 08:08 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ए ने पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ए की पहली पारी को 164 रन पर समेटने के बाद पहले दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 129 रन बनाए। 

विज्ञापन


चार दिवसीय मैच के पहले दिन सोमवार को स्टंप्स के समय प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाज शुभमन गिल 66 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे जबकि अंकित बावने छह रन पर खेल रहे हैं। टीम की कप्तानी कर रहे गिल ने धैर्य से बल्लेबाजी कर लय हासिल की। वह दक्षिण अफ्रीका टेस्ट टीम के नियमित सदस्य लुंगी एनगिडी (18 रन पर एक विकेट) के खिलाफ भी सहज दिखे। 

लोकेश राहुल के लय में नहीं होने से भारतीय टीम को टेस्ट में एक सलामी बल्लेबाज की तलाश है और गिल यहां बड़ी पारी खेलकर अपना दावा मजबूत कर सकते है। इस दौड़ में हालांकि अभिमन्यु ईश्वरन और प्रियांक पांचाल भी शामिल हैं।
विज्ञापन


गिल ने पहले विकेट के लिए ऋतुराज गायकवाड़ (30) के साथ 48 रन की साझेदारी की और फिर रिकी भुई (26) के साथ दूसरे विकेट के लिए 56 रन जोड़े। उन्होंने 108 गेंद की पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया। 

विज्ञापन

इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने महज 51.5 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ए की पारी को समेट दिया। तेज गेंदबाज शारदुल ठाकुर (29 रन पर तीन विकेट) और स्पिनर कृष्णप्पा गौतम (64 रन पर तीन विकेट) सबसे सफल भारतीय गेंदबाज रहे।

इसके अलावा बायें हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम (37 रन पर दो विकेट) और मोहम्मद सिराज (20 रन पर एक विकेट) ने भी अफ्रीकी बल्लेबाजों को परेशान किया। टास गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी दक्षिण अफीका ए टीम की शुरूआत बेहद खराब रही। 

सीनियर टीम के सलामी बल्लेबाज ऐडन मार्कराम पारी के पहले ओवर में ही सिराज की गेंद पर विकेटकीपर कोना भारत को कैच थमा बैठे। ठाकुर ने इसके बाद पीटर मलान को पवेलियन भेजा जिससे खाता खुलने से पहले ही दक्षिण अफ्रीका ए के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। 

ठाकुर ने के. जोंडो (छह) और खतरनाक हेनरिक क्लासेन (शून्य) को भी चलता किया। दक्षिण अफ्रीका ए की आधी टीम 22 रन तक पवेलियन लौट गयी और ऐसा लगने लगा कि टीम 100 रन से पहले ही आउट हो जाएगी। लेकिन युवा तेज गेंदबाज मार्को जानसेन (नाबाद 45) और स्पिनर डेन पीट (33) ने टीम के स्कोर को 150 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें