Honda मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी लोकप्रिय मोटरसाइकिल Unicorn को BS6 कंप्लाइंट इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है। 2020 Honda Unicorn 160 BS6 को कंपनी ने 93,593 रुपये की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है। पहले के मुकाबले यह बाइक अब 13,500 रुपये महंगी हो गई है। सुरक्षा के लिए इसमें ABS फीचर दिया गया है। Honda ने अपनी इस नई बाइक की रीब्रांडिंग करते हुए इसे केवल 'Unicorn' से डिनोट किया है। सीधी भाषा में समझा जाए तो इस बाइक पर आपको केवल 'Unicorn' लिखा हुआ मिलेगा। ऐसे में यह माना जा सकता है कि अब भारतीय बाजार में Unicorn 150 की बिक्री बंद हो जाएगी। इसके अलावा अब CB Unicorn 160 की बिक्री भी बंद हो सकती है, जिसमें ज्यादा प्रीमियम डिजाइन के साथ पावरफुल इंजन दिया गया था। बात करें नई Unicorn 160 BS6 की तो इसमें अपडेटेड इंजन के साथ इसकी स्टाइलिंग में भी बदलाव किया गया है। इसमें अब आपको Engine kill स्विच भी मिलेगा।