फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Q3 Sportback: ऑडी ने क्यू3 स्पोर्टबैक के लिए शुरू की बुकिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स और कब होगी लॉन्च

Mon, 06 Feb 2023 06:22 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जर्मन लग्जरी कार मेकर ऑडी ने भारत में एक और शानदार एसयूवी के लिए बुकिंग्स शुरू कर दी हैं। कंपनी की ओर से इस कार को कब तक लॉन्च किया जा सकता है और इसमें कैसे फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 11
For Reference Only - फोटो : audi india

जर्मन कार मेकर ऑडी की भारतीय ईकाई ने भारत में नई एसयूवी को जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी के लिए बुकिंग्स की शुरूआत भी कर दी गई है। हम इस खबर में आपको एसयूवी में मिलने वाले फीचर्स, इंजन की जानकारी के साथ ही बता रहे हैं कि इसे किस कीमत पर बुक करवाया जा सकता है।

विज्ञापन

पेश की नई एसयूवी

2 of 11
For Reference Only - फोटो : audi india
ऑडी की ओर से भारतीय बाजार में नई एसयूवी क्यू3 स्पोर्टबैक को पेश किया गया है। कंपनी ने इसे कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर कूपे के तौर पर पेश किया है। इसके साथ ही इस एसयूवी के लिए बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया गया है। कोई भी व्यक्ति दो लाख रुपये में इस बेहतरीन एसयूवी को बुक करवा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह
विज्ञापन

मिलेगा दमदार इंजन

3 of 11
For Reference Only - फोटो : audi india
ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक में कंपनी ने काफी दमदार इंजन दिया है। इसमें दो लीटर का टीएफएसआई पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिससे एसयूवी को 190 हॉर्स पावर और 320 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर क्वात्रो ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम भी दे रही है। इसे जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार हासिल करने में सिर्फ 7.3 सेकेंड का समय लगता है। दो लीटर के इंजन को सात स्पीड एस ट्रॉनिक ट्रांसमिशन के साथ दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - ब्रिटेन के भारतीय मूल के पीएम ऋषि सुनक भी हैं कारों के शौकीन

कैसा है एक्सटीरियर

4 of 11
For Reference Only - फोटो : audi india
ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक में 18 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें पैनोरमिक ग्लास सनरुफ, एलईडी हैडलैंप, डाइनैमिक टर्न इंडीकेटर के साथ एलईडी टेल लैंप, हाई ग्लॉस स्टाइलिंग पैकेज और एस लाइन एक्सटीरियर पैकेज के साथ इसे पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें - Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण के बीच कैसे चलाएं कार, अपनाएं ये तीन टिप्स नहीं होगी परेशानी
विज्ञापन

कितना शानदार इंटीरियर

5 of 11
For Reference Only - फोटो : audi india
ऑर्डी ने क्यू3 स्पोर्टबैक के इंटीरियर को भी काफी अलग रखने की कोशिश की है। इसमें 30 कलर वाली एंबिएंट लाइटिंग, पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स के साथ फोर वे लंबर सपोर्ट, लैदर और लैदरेट कॉम्बिनेशन के साथ सीटें, इंटीरियर में एल्यूमिनीयम लुक, माइक्रो-मैटेलिक सिल्वर इंर्स्ट्स, फ्रंट डोर पर स्कफ प्लेट को भी इसमें दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत
विज्ञापन

कैसे हैं फीचर्स

6 of 11
For Reference Only - फोटो : audi india
10.1 इंच की एमएमआई नेविगेशन प्लस के साथ एमएमआई टचस्क्रीन, ऑडी वर्चुअल कॉकपिट प्लस, 10 स्पीकर के साथ छह चैनल का एम्प्लीफायर साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग सिस्टम, ऑडी स्मार्टफोन इंटरफेस, डबल जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, पार्किंग के लिए रिवर्स कैमरा, पावर हीटेड-पावर फोल्डिंग और एडजस्टेबल एक्सटीरियर मिरर, ऑटो डिमिंग मिरर जैसे कई फीचर्स इसमें मिलेंगे।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
विज्ञापन

कितनी है सुरक्षित

7 of 11
For Reference Only - फोटो : audi india
ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक में कंपनी ने छह एयरबैग, टायर प्रैशन मॉनिटरिंग सिस्टम, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकर सीट, एंटी थेफ्ट व्हील, हिल स्टार्ट असिस्ट, क्रूज कंट्रोल के साथ स्पीड लिमिटर को इसमें ऑफर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?

कंपनी ने कही यह बात

8 of 11
For Reference Only - फोटो : audi india
ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ने बताया कि साल 2023 के लिए यहा हमारा पहला लॉन्च एक बैज होगा जो भारत में हमारा बेस्ट-सेलर रहा है। आज हम सेगमेंट में पहली बॉडी टाइप - नई ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक की बुकिंग शुरू करने को लेकर रोमांचित हैं। ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक उन ग्राहकों को पसंद आएगी जो प्रदर्शन और अतिरिक्त बेहतर डिजाइन वाली रोजमर्रा की कार की तलाश में हैं।

यह भी पढ़ें -  Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च

कंपनी को है बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

9 of 11
For Reference Only - फोटो : audi india
कंपनी के प्रदर्शन को लेकर बलबीर सिंह ने कहा कि हमने साल 2022 के दौरान बिक्री में 27% की बढ़ोतरी देखी है और हमें विश्वास है कि मौजूदा साल 2023 भी इससे अलग नहीं होगा। ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक और कई अन्य उत्पादों के साथ, हम इस साल दो अंकों में बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Rolls Royce EV: रोल्स रॉयस ने पेश की पहली इलेक्ट्रिक कार, ताकतवर मोटर के साथ मिलेगी इतनी ज्यादा रेंज

कितने रंगों में उपलब्ध

10 of 11
For Reference Only - फोटो : audi india
नई ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक को पांच रंगों के विकल्प में उपलब्ध करवाया जाएगा। इनमें टर्बो ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट, क्रोनोस ग्रे, माइथोस ब्लैक और नवरारा ब्लू जैसे रंग शामिल होंगे। जबकि इसका इंटीरियर ओकापी ब्राउन और पर्ल बेज जैसे रंगों के विकल्प में मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Car Headlight: कार में कितनी तरह की होती हैं हेडलाइट्स, जानें कौन सी लाइट से मिलती है सबसे ज्यादा रोशनी
विज्ञापन

कब होगी लॉन्च

11 of 11
For Reference Only - फोटो : audi india
कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि क्यू3 स्पोर्टबैक को कंपनी मार्च और अप्रैल के बीच लाॅन्च कर सकती है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें