फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Audi A8 L: ऑडी इंडिया ने नई फ्लैगशिप सेडान कार ऑडी A8 एल के लिए चालू की बुकिंग, लगेंगे इतने रुपये, जानें फीचर्स

Thu, 05 May 2022 01:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जर्मन लग्जरी वाहन निर्माता Audi (ऑडी) ने गुरुवार को भारत में अपनी फ्लैगशिप सेडान कार नई Audi A8 L (ऑडी ए8 एल) के लिए बुकिंग चालू कर दी है।
विज्ञापन
Audi A8 L - फोटो : Audi India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मन लग्जरी वाहन निर्माता Audi (ऑडी) ने गुरुवार को भारत में अपनी फ्लैगशिप सेडान कार नई Audi A8 L (ऑडी ए8 एल) के लिए बुकिंग चालू कर दी है। Audi A8 L को खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसकी शुरूआती बुकिंग राशि 10,00,000 रूपये का भुगतान कर इसे बुक कर सकते हैं। 3.0 लीटर टीएफएसआई इंजन, 48वी माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम और क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव के साथ नई ऑडी ए8एल ड्राइविंग के जोशीले डायनैमिक्स देती है। 
विज्ञापन


Audi A8 L की खूबियां
  • खासकर आगे और पीछे, तेजतर्रार डिजाइन और अभिनव टेक्नोलॉजी के साथ, ऑडी नई ऑडी ए8 एल की व्यापक मौजूदगी और जीवंत भव्यता सुनिश्चित कर रही है
  • यह फ्लैगशिप सेडान 3.0 लीटर टीएफएसआई इंजन से पावर्ड है और इसका 48वी माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम 340 एचपी और 540 एनएम टॉर्क पैदा करता है
  • ऑडी ए8 एल पिछली सीट की लग्जरी को रियल रिलेक्सेशन पैकेज से अगले स्तर पर ले जाती है, जिसमें एक रिक्लाइनर और फुट मसाजर मिलता है
  • एनिमेटेड प्रोजेक्शंस के साथ डिजिटल मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट्स
  • शानदार क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव के साथ ड्राइविंग के अद्भुत डायनैमिक्स और राइड की उन्नत गुणवत्ता के लिए प्रीडिक्टिव एयर सस्पेंशन

कस्टमाइजेशन के कई पैकेज
ऑडी ए8 एल में आला दर्जे की लग्जरी, फीचर्स और खूबियां हैं। नई ऑडी ए8 एल की पेशकश कस्टमाइजेशन के कई पैकेज के साथ होगी, जैसे इसमें रिक्लाइनर के साथ रियर रिलेक्सेशन पैकेज, फुट मसाजर और कई अन्य बेहतरीन फीचर्स शामिल हैं। ग्राहक अपनी कस्टमाइज्ड ऑडी ए8 एल की बुकिंग और उसे पर्सनलाइज करने के लिए अपनी नजदीकी ऑडी इंडिया डीलरशिप पर संपर्क कर सकते हैं या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
विज्ञापन


कंपनी की उम्मीदें 
ऑडी इंडिया के हेड बलबीर सिंह ढिल्लन ने कहा, "हम आज अपनी फ्लैगशिप सेडान- नई ऑडी ए8 एल के लिए बुकिंग चालू कर रहे हैं। ऑडी ए8 एल के पास भारत में वफादार प्रशंसकों का आधार है और हमें विश्वास है कि यह खूबसूरत सेडान अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखेगी। नई ऑडी ए8 एल के साथ हम अपनी उत्पाद-सूची में फ्लैगशिप कारों पर लगातार केंद्रित हैं, क्योंकि हमें अच्छी मांग मिलना जारी है।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें