अतीक अहमद को कारों का काफी ज्यादा शौक था। चुनावी रैलियों में भी अतीक अहमद की कारों के काफिले को देखा जाता था। अतीक के पास कौन सी कारें थीं। आइए जानते हैं।
पुलिस हिरासत में मारे गए बाहुबली अतीक अहमद के पास कई लग्जरी कारें मौजूद थीं। अतीक को कारों को काफी का काफी ज्यादा शौक था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हम आपको बता रहे हैं कि अतीक के पास कौन-कौन सी कारें थीं।
विज्ञापन
अतीक के नाम थीं कई कारें
2 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अतीक अहमद के नाम पर कई कारें थीं। इन कारों में लैंड क्रूजर, जिप्सी, जीप, पियोजियो जीप, पजेरो शामिल थीं। इसके साथ ही अतीक अपनी कई कारों को परिवार के नाम पर लेता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने पिछले महीने ही अतीक अहमद की कुछ लग्जरी कारों को जब्त भी किया था।
अतीक अहमद के कार कलेक्शन में ज्यादातर एसयूवी थीं। जिप्सी के अलावा अतीक के पास 1993 मॉडल की महिंद्रा जीप थी। जिसे साल 1999 में खरीदा गया था। महिंद्रा की जीप के साथ ही अतीक के पास पियाजियो की जीप थी। ये भी महिंद्रा की जीप की तरह साल 1993 की थी लेकिन इसे भी साल 1999 में खरीदा गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अतीक अहमद के पास टोयोटा की लैंड क्रूजर एसयूवी भी थी। लैंड क्रूजर के अलावा अतीक अहमद के पास मित्सुबिशी की बेहतरीन एसयूवी पजेरो भी थी। पजेरो को साल 2012 में खरीदा गया था।
इन सभी गाडि़यों में सबसे ज्यादा जिसकी चर्चा होती है। वह है, हमर। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी कंपनी की एसयूवी हमर भी अतीक अहमद की पसंदीदा एसयूवी में से एक थी। एक समय अतीक अहमद ने कानपुर में विधानसभा चुनाव के दौरान रोड शो किया था। जिसमें हमर एसयूवी काफी चर्चा में रही थी। इसके साथ ही अतीक अहमद के पास मर्सिडीज की भी कार थी।