फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam CM Lamborghini: असम के सीएम को तोहफे में मिली लैम्बॉर्गिनी, महज 10 लाख रुपये है इसकी कीमत

Sun, 04 Dec 2022 05:17 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

असम के सीएम हेमंता बिस्वा को गिफ्ट में दस लाख रुपये की 'लैम्बॉर्गिनी' मिली है। खुद सीएम ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।

विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

असम के सीएम हेमंता बिस्वा को गिफ्ट में 'लैम्बॉर्गिनी' जैसी कार मिली है। सीएम की ओर से इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर भी दी गई है। क्या है पूरा मामला हम इस खबर में बता रहे हैं।

विज्ञापन

सीएम को किसने दिया तोहफा

2 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

असम के सीएम को तोहफे में 'लैम्बॉर्गिनी' जैसी कार मिली है। खुद सीएम ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। दरअसल, सीएम को यह कार किसी बड़े उद्योगपति या किसी खास व्यक्ति ने नहीं दी, बल्कि उन्हें इस कार का तोहफा राज्य में मैकेनिक का काम करने वाले एक व्यक्ति ने दिया है।

यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

विज्ञापन

सीएम ने दी जानकारी

3 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर सीएम की ओर से जानकारी दी गई है कि करीमगंज के कार उत्साही नुरुल हक द्वारा बनाई गई एक 'लैम्बॉर्गिनी' को देखने का रोमांच मिला। गिफ्ट पाकर वह काफी खुश हैं। उन्होंने नुरुल को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

नुरुल ने कैसे बनाई 'लैम्बॉर्गिनी'

4 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, नुरुल ने स्विफ्ट कार को मोडिफाई करके लैम्बॉर्गिनी तैयार की है। नुरुल पेशे से मैकेनिक है और सीएम को यह कार गिफ्ट देने के लिए गुवाहाटी पहुंचा था। जब सीएम ने कार को देखा तो वह भी हैरान हो गए और नुरुल के काम की सराहना भी की।
 

यह भी पढ़ें - Credit Score: क्या होता है क्रेडिट स्कोर, कार खरीदने में क्यों होता है जरूरी, समझें पूरा गणित

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम को गिफ्ट देकर खुश है नुरुल

5 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
सीएम हेमंता को गिफ्ट देकर नुरुल भी काफी खुश है। नुरुल ने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर उसने दस लाख रुपये खर्च किए हैं और वह हमेशा से 'लैम्बॉर्गिनी' जैसी सुपरकार को चलाना चाहता था। पहले नुरुल दीमापुर में कार मैकेनिक का काम करता था लेकिन बाद में उसने कार मोडिफाई करने का काम शुरू किया। अब सीएम को यह कार देने के बाद उसका लक्ष्य 'फरारी' जैसी सुपरकार को बनाना है।

यह भी पढ़ें -  Maruti Baleno CNG: बलेनो सीएनजी बिगाड़ेगी इन तीन हैचबैक का खेल, सेडान कारों को भी मिलेगी चुनौती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें