फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का पहला 14 पहियों वाला DTLA ट्रक: अशोक लेलैंड ने 4-एक्सल वाला ट्रक एवीटीआर 4120 लॉन्च किया, जानें खूबियां

Fri, 26 Mar 2021 04:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ashok Leyland AVTR 4120 दो अलग-अलग इंजन विकल्पों के साथ आता है। समान बनावट वाले दूसरे ट्रकों के मुकाबले Ashok Leyland AVTR 4120 ट्रक पांच टन अतिरिक्त पेलोड प्रदान करता है।
विज्ञापन
Ashok Leyland AVTR 4120 - फोटो : Ashok Leyland
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदुजा समूह की कंपनी Ashok Leyland (अशोक लेलैंड) ने शुक्रवार को भारत का पहला 4-एक्सल 14 पहियों वाला 8x2 DTLA ट्रक AVTR 4120 (एवीटीआर 4120) लॉन्च किया है। इसकी कुल वाहन भार क्षमता (GVW) 40.5 टन है। 
विज्ञापन


बता दें कि ग्रॉस व्हीकल वेट (GVW) वाहन निर्माता द्वारा किसी एकल-वाहन के लिए बताया गया आंकड़ा होता है कि जब यह वहान पूरी तरह से लोड होगा तो उसका कुल भार कितना होता है। 

उठा सकता है ज्यादा वजन

अशोक लेलैंड ने एक बयान में कहा समान बनावट वाले दूसरे ट्रकों के मुकाबले Ashok Leyland AVTR 4120 ट्रक पांच टन अतिरिक्त पेलोड प्रदान करता है। यह ट्रक लिफ्ट एक्स्ल डाउन स्थिति में 40.5 टन वजन और लिफ्ट एक्स्ल अप पोजिशन में 28 टन वजन उठा सकेगा। 

मिलते हैं ये फीचर्स

ट्रक काउल, एन कैब, यू कैब और एम कैब विकल्पों में उपलब्ध है। यह कैब डैम्पर्स, सस्पेंडेड ड्राइवर सीट, फ्रंट एंटी-रोल बार, स्टोरेज स्पेस, फुल मेटल फ्रंट फेशिया, म्यूजिक सिस्टम, एयर-कंडीशनिंग और आई-अलर्ट टेलीमैटिक्स जैसे फीचर्स से लैस है। 

दो इंजन का विकल्प

Ashok Leyland AVTR 4120 दो अलग-अलग इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। एक ऑप्शन है 200 hp पावर और 700 Nm टॉर्क वाला डीजल इंजन। और दूसरा विकल्प है 250 hp पावर और 900 Nm टॉर्क वाला डीजल इंजन। AVTR 4120 ट्रक दोनों ही पावर ऑप्शन में iGen6 टेक्नोलॉजी से लैस है। 
 
विज्ञापन

अशोक लेलैंड के प्रबंध निदेशक विपिन सोंधी ने कहा, "हमारी कोशिश हमेशा अपने ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने और उनके लिए बेहतर लाभप्रदता मुहैया कराने की रही है और एवीटीआर 4120 इस दिशा में एक कदम है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें