भारत सहित दुनियाभर में प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग काफी ज्यादा बढ़ रहा है। देश में भी कई इलेक्ट्रिक कार और एसयूवी की बिक्री हो रही है। लेकिन इन्हें खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Citroen eC3 Electric Car
- फोटो : Citroen India
कितनी है रेंज
जब भी इलेक्ट्रिक कार या एसयूवी को खरीदने का विचार बन रहा हो तब सबसे पहले यह बात समझनी जरूरी होती है कि जिस भी वाहन को आप खरीदेंगे, वह कितनी रेंज के साथ आता है। ऐसा इसलिए जरूरी होता है क्योंकि अगर आप दिन में 200 से 300 किलोमीटर का सफर करते हैं, तो आपके लिए कम रेंज वाली कार या एसयूवी सही पसंद साबित नहीं होगी। इसलिए जब भी इलेक्ट्रिक कार खरीदने का मन बनाएं तब सबसे पहले अपनी जरूरत के मुताबिक कार या एसयूवी को शॉर्टलिस्ट करें।
Mercedes-Maybach EQS 680 Electric SUV
- फोटो : Mercedes-Maybach
पावर
पेट्रोल कार या डीजल के मुकाबले इलेक्ट्रिक कार में पिकअप काफी तेज होता है। साथ ही इसमें इंजन वाली कार या एसयूवी के मुकाबले आवाज भी नहीं होती। बाजार में कई विकल्प के साथ इलेक्ट्रिक कार और एसयूवी को ऑफर किया जाता है। इनमें कुछ कम क्षमता की मोटर के साथ आती हैं और कुछ में काफी दमदार मोटर मिलती है। इसलिए इलेक्ट्रिक कार या एसयूवी की पावर को भी खरीदने से पहले देखना जरूरी होता है।
कीमत
किसी भी इलेक्ट्रिक कार या एसयूवी को खरीदने से पहले यह जरूरी होता है कि उसकी कीमत क्या है। साथ ही आप किसी कार पर कितना खर्च करना चाहते हैं। आमतौर पर भारतीय बाजार में आठ लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत के साथ इलेक्ट्रिक कार उपलब्ध हैं। जिसके बाद 10 से 20 लाख, 20 से 30 लाख, 30 से 50 लाख और 50 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत वाली इलेक्ट्रिक कार और एसयूवी भी भारतीय बाजार में उपलब्ध हैं।
चार्जर
कार खरीदने के साथ ही यह भी जरूरी होता है कि आपके घर, ऑफिस या दुकान के पास इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जिंग का विकल्प हो। साथ ही अगर आपके शहर में इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करने के कम विकल्प होंगे तो कार खरीदने के बाद आपको परेशानी हो सकती है। इसलिए अगर संभव हो तो अपने घर में चार्जर लगाने के साथ ही ऐसी जगहों को भी ध्यान में रखें, जहां पर जरूरत पड़ने पर आप आसानी से अपनी कार को चार्ज कर पाएं।