पति-पत्नी के कई सारे सपने होते हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए वे कई सारी योजनाएं बनाते हैं। लोगों के लिए एक कार कैसे सपनों को पूरा करने की यात्रा की साक्षी बनती है, उसे हम आपको एक पति-पत्नी की कहानी से समझाते हैं...
पति-पत्नी अपनी जिंदगी को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। लैपटॉप पर काम करते-करते वे सोचते हैं कि कैसे नया घर बुक करने जाएं। पत्नी यह भी याद दिलाती है कि उन्हें एक ट्रिप पर भी जाना था, लेकिन बिजनेस प्लान की वजह से शायद अब वे नहीं जा पाएंगे। पत्नी को समझाते हुए पति गर्व से कहता है, ''सबसे पहले पॉजिटिविटी पर ध्यान दो। अभी देखो, हम अपनी ऑल्टो K10 में बैठ कर घर देखेंगे और फिर यहीं ऑल्टो K10 हमें ट्रिप ले जाएगी और ट्रिप पर जाएंगे तो बिजनेस का आइडिया कैसे नहीं आएगा? पत्नी कहती है कि अच्छा! आखिरकार तुम्हारे दिमाग की गाड़ी चल पड़ी। इस पर पति जवाब देता है, ''सिर्फ मेरी ही नहीं और 45 लाख ग्राहकों की लाइफ की गाड़ी भी ऑल्टो K10 के साथ चल पड़ी है!''
लोगों के लिए लकी चार्म है ऑल्टो K10
अब आपको दूसरी कहानी के बारे में बताते हैं। एक कामकाजी व्यक्ति अपने दोस्त को अपने नई ऑल्टो K10 कार से उसके ऑफिस से पिक करके आश्चर्यचकित कर देता है। फिर कार के अंदर बातचीत होती है कि कैसे सिर्फ छह महीने में उसका प्रमोशन हुआ और उसने अपनी सपनों की कार खरीदी। प्रमोशन का जश्न मनाने के लिए वह अपने दोस्तों से मिलता है। दोस्त उससे कहते हैं कि अब वह नए घर के साथ नई कार भी खरीद कर सकते हैं। इस पर वह जवाब देता है, ''नया घर तो ठीक है, लेकिन मेरे पास पहले से ही मेरी नई ऑल्टो K10 है। मानो या न मानो, ये मेरा लकी चार्म है! जबसे मैंने ऑल्टो K10 ली है, मेरी लाइफ की गाड़ी चल पड़ी है! मैंने यह कार नौकरी शुरू करने से पहले ली थी और इसमें किया गया हर सफर मुझे मेरी मंजिल के करीब लेकर गया है। सिर्फ मेरी ही नहीं, मेरे साथ-साथ 45 लाख लोगों की जिंदगी की गाड़ी ऑल्टो K10 के साथ चल पड़ी है!''
ऑल्टो K10 के बारे में
मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 इंडिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। हाल ही में ऑल्टो K10 ने भारत में अपने 45 लाख से ज्यादा ग्राहक बनाने का नया रिकॉर्ड कायम किया है। इसके बेहतरीन फीचर्स और बजट फ्रेंडली कार होने के कारण लोग इसे खरीदना पसंद कर रहे हैं।