फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata New EV: टियागो के बाद अब इस कार को इलेक्ट्रिक बना रही टाटा, मिलेंगे खास फीचर्स, होगी खास तकनीक से लैस

Tue, 04 Oct 2022 01:38 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार पेश करने के बाद अब टाटा मोटर्स अपनी एक और कार को इलेक्ट्रिक बनाने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इलेक्ट्रिक कार को खास तकनीक से भी लैस किया जा सकता है।
 
विज्ञापन
1 of 5
टाटा सफारी - फोटो : tata motors
देश में पैसेंजर इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में कब्जा करने वाली कंपनी टाटा एक और इलेक्ट्रिक कार के जरिए अपनी बादशाहत को कायम रखना चाहती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार में कई फीचर्स दिए जा सकते हैं साथ ही इसमें नई तकनीक भी दी जा सकती है।
 
विज्ञापन

किस कार को बना रही इलेक्ट्रिक

2 of 5
टाटा सफारी - फोटो : tata motors
टियागो के बाद अब कंपनी अपनी एसयूवी को इलेक्ट्रिक बना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा सफारी का इलेक्ट्रिक वर्जन जल्द ही बाजार में पेश किया जा सकता है।
विज्ञापन

क्या होगी खास तकनीक

3 of 5
टाटा सफारी - फोटो : tata motors
भविष्य में कंपनी कई इलेक्ट्रिक कारों को पेश करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी भविष्य में पेश करने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी में फोर व्हील तकनीक का भी इस्तेमाल कर सकती है। अभी कंपनी अपनी कुछ एसयूवी में इसका इस्तेमाल नहीं करती है लेकिन भविष्य में इन एसयूवी में फोर व्हील ड्राइव ऑप्शन दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Swift Sport: मारुति की इस हैचबैक का करें इंतजार, ताकतवर इंजन और बेहतरीन खूबियों से होगी लैस

सफारी की है अलग पहचान

4 of 5
टाटा सफारी - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में एसयूवी को पसंद करने वालों के बीच टाटा की सफारी एक अलग पहचान रखती है। कंपनी ने फरवरी 2021 में सफारी को दोबारा से भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। इससे पहले भी कंपनी ने साल 1998 में सफारी को पहली बार भारतीय बाजार में पेश किया था। तब से ही इसे पसंद करने वालों की कमी नहीं थी। लेकिन इस एसयूवी के सेकेंड जनरेशन वर्जन को भी काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इसके साथ ही कंपनी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी हर तरह का ऑप्शन देना चाहती है इसलिए उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसे ईवी के तौर पर भी पेश किया जाए।

यह भी पढ़ें - TVS IQube: आई क्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदना है फायदे का सौदा या नहीं? जानें फीचर्स से लेकर कीमत और रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

खास लक्ष्य पर काम कर रही कंपनी

5 of 5
टाटा की भविष्य की कारें - फोटो : tata motors
कंपनी की योजना है कि जल्द से जल्द जीरो एमिशन सीमा का विस्तार किया जाए। इसके लिए कंपनी ने अगले कुछ सालों का लक्ष्य तय किया है। कंपनी की कोशिश है कि आने वाले समय में अपने पोर्टफोलियो में कई इलेक्ट्रिक कारें रखी जाएं। इस लक्ष्य पर भी कंपनी काम कर रही है। इसी के तहत कर्व, अनवीया जैसे प्रोजेक्ट्स को पेश भी किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें - Cruise Control cars: भारत में दस लाख रुपये तक की इन कारों में मिलता है क्रूज कंट्रोल फीचर, हाइवे पर आता है काम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें