अधिकतर लोग जगह की अधिकता की वजह से एसयूवी खरीदते हैं। जी हां, एसयूवी में केबिन स्पेस काफी अच्छा होता है। वहीं, हैचबैक और सेडान गाड़ियों में ड्राइवर को सीमित केबिन स्पेस मिलता है। हैचबैक और सेडान के मुकाबले एसयूवी में लेग रुम, हैड और शोल्डर स्पेस भी अधिक होता है। इस वजह से सफर काफी आरामदायक हो जाता है।
एसयूवी गाड़ियों में फ्लेक्सीबिलिटी की सुविधा अधिक होती है। अगर आपके परिवार में 5 से ज्यादा लोग हैं तो एसयूवी आपके लिए काफी सुविधाजनक हो सकती है। एसयूवी की तीसरी रॉ को अपने हिसाब से एडजेस्ट किया जा सकता है। अगर आपके सामान की अधिकता है तो तीसरी रॉ की जगह पर आसानी से सामान रखा जा सकता है।
देश की सड़कों की हालात भले ही पहले से बेहतर हुई हो, मगर फिर भी खराब रास्तों पर हैचबैक और सेडान कारों के मुकाबले एसयूवी बेहतर ढंग से चल सकती है। एसयूवी में ताकतवर इंजन और बढ़िया क्षमता दी गई होती है, जो कि हैचबैक और सेडान में नहीं मिलता है।
अगर आप सड़क पर ट्रैफिक जाम में फंस जाते हैं तो हैचबैक और सेडान कार के मुकाबले एसयूवी ड्राइवर को आगे और पीछे की बेहतर जानकारी मिल सकेगी। दरअसल एसयूवी में ड्राइवर हाई पॉजिशन पर बैठता है। इसलिए ड्राइवर किसी गाड़ी से आगे जाने और ट्रैफिक की गति पर बेहतर ढंग से नजर रख सकता है।