फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2025 Ducati Streetfighter V4: भारत में लॉन्च हुई नई डुकाटी स्ट्रीटफाइटर वी4, जानें कीमत और फीचर्स

Fri, 31 Oct 2025 09:48 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ducati (डुकाटी) ने भारत में अपनी नई पीढ़ी की 2025 डुकाटी स्ट्रीटफाइटर वी4 और V4 S मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है। ये इटैलियन ब्रांड की फ्लैगशिप नेकेड सुपरबाइक है, जो अब और भी पावरफुल, हल्की और टेक्नोलॉजी से लैस हो गई है।
विज्ञापन
2025 Ducati Streetfighter V4 S - फोटो : Ducati
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ducati (डुकाटी) ने भारत में अपनी नई पीढ़ी की 2025 Ducati Streetfighter V4 (डुकाटी स्ट्रीटफाइटर वी4) और V4 S मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है। जिसकी शुरुआती कीमत 28.68 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। ये इटैलियन ब्रांड की फ्लैगशिप नेकेड सुपरबाइक है, जो अब और भी पावरफुल, हल्की और टेक्नोलॉजी से लैस हो गई है।
विज्ञापन


हाल ही में वाहन निर्माता ने 2025 Panigale V2 और Multistrada V2 भी लॉन्च की है। और अब Streetfighter V4 के आने से कंपनी की 2025 लाइनअप पूरी हो गई है।

यह भी पढ़ें - Affordable Scrambler Motorcycles: भारत में मिलने वाली टॉप-5 सबसे किफायती स्क्रैम्बलर बाइकें, जानें कीमत और खूबियां

इंजन: नया इंजन, अब और ज्यादा पावरफुल
इसमें डुकाटी का मशहूर डेस्मोसेडिसी स्ट्रैडल 1,103cc V4 इंजन लगा है, जो अब Euro 5+ और E20 फ्यूल नॉर्म्स के अनुरूप है। यह इंजन 13,500 rpm पर 213 bhp की पावर और 11,250 rpm पर 119 Nm का टॉर्क देता है। अगर आप ज्यादा परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो कंपनी का एक्रापोविक रेसिंग एग्जॉस्ट लगाकर पावर को बढ़ाकर 225 bhp तक पहुंचाया जा सकता है।

इंजन में डुकाटी की खास ट्विन-पल्स फायरिंग ऑर्डर और काउंटर-रोटेटिंग क्रैंकशाफ्ट टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो स्मूद और स्टेबल राइडिंग अनुभव देती है।

यह भी पढ़ें - Rare Earth Magnets: चीन से मिली रेयर अर्थ मैग्नेट आयात की मंजूरी, भारत के ईवी सेक्टर के लिए क्या हैं इसके मायने

2025 Ducati Streetfighter V4 S - फोटो : Ducati
कैसा है लुक और डिजाइन
Streetfighter V4 दरअसल Panigale V4 का ही स्ट्रिप्ड-डाउन वर्जन है। यानी सुपरबाइक की परफॉर्मेंस लेकिन नेकेड बाइक की स्टाइल। इसमें ट्विन एलईडी हेडलैंप्स और DRL दिए गए हैं, जिनके दोनों ओर बाय-प्लेन विंगलेट्स लगे हैं जो बाइक को आक्रामक और स्पोर्टी लुक देते हैं।

साइड फेयरिंग को छोटा रखा गया है ताकि इंजन साफ दिखे, जबकि टैंक और अपस्वेप्ट टेल सेक्शन Panigale V4 से काफी मिलता-जुलता है।

यह भी पढ़ें - Ford India: फोर्ड की भारत वापसी की तैयारी, 3,250 करोड़ रुपये के निवेश के साथ फिर शुरू करेगी उत्पादन

टेक फीचर्स: अब और ज्यादा एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स
नई Streetfighter V4 में 6.9-इंच का TFT डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें रोड और ट्रैक दोनों के लिए अलग-अलग थीम हैं। डिस्प्ले पर टायर प्रेशर, पावर-टॉर्क डिलीवरी, थ्रॉटल एक्शन, ब्रेकिंग और लीन एंगल्स जैसी रियल-टाइम जानकारी दिखाई जाती है।

बाइक में अब नया 6-axis IMU (इनर्शियल मेजर्मेंट यूनिट) दिया गया है, जिसमें डुकाटी व्हीकल ऑब्जर्बर सिस्टम जोड़ा गया है। यह सिस्टम वर्चुअल सेंसरों से डेटा लेकर ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, स्लाइड कंट्रोल और लॉन्च कंट्रोल को एडजस्ट करता है।

इसके अलावा, इसमें बॉश रेस ई-सीबीएस (कॉर्नरिंग फंक्शन), चार पावर मोड, कई राइडिंग मोड्स, और Panigale V4 R का नया थ्रॉटल कंट्रोल सिस्टम भी दिया गया है, जो स्मूद और फास्ट गियरशिफ्टिंग में मदद करता है।

यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: नितिन गडकरी का एलान- नई बस कोड से घटेंगी आग की घटनाएं, गलत बदलाव कराने पर होगी जेल

2025 Ducati Streetfighter V4 S - फोटो : Ducati
चेसिस और सस्पेंशन: हल्का, मजबूत और बैलेंस्ड
2025 मॉडल में Streetfighter V4 को Panigale V4 से प्रेरित नया हल्का और मजबूत फ्रंट फ्रेम मिला है। इसमें नया डुकाटी हॉलो सिमेट्रिकल स्विंगआर्म लगा है, जो कॉर्नर से निकलते वक्त ज्यादा स्थिरता देता है और बाइक का वजन भी घटाता है।

बेस वेरिएंट में शोवा के एडजस्टेबल फ्रंट फोर्क्स और सैच्स का रियर सस्पेंशन दिया गया है। जबकि टॉप वेरिएंट V4 S में ओह्लिंस की इलेक्ट्रॉनिकली एडजस्टेबल NIX/TTX सस्पेंशन सिस्टम मिलता है।

ब्रेकिंग के लिए इसमें ब्रेम्बो हायप्योर फ्रंट कैलिपर्स हैं, जो पुराने मॉडल से हल्के हैं और गर्मी को बेहतर तरीके से नियंत्रित करते हैं। बाइक में 17-इंच 5-स्पोक अलॉय व्हील्स और पिरेली डायब्लो रॉस IV कोर्सा टायर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - FASTag: अब ग्राहक को बताए बिना फास्टैग अकाउंट बंद नहीं कर सकेंगे बैंक; NHAI ने बदले नियम; प्रक्रिया हुई आसान
विज्ञापन

कीमत और उपलब्धता
Ducati Streetfighter V4 की एक्स-शोरूम कीमत 28.68 लाख रुपये तय की गई है। वहीं Ducati Streetfighter V4 S की कीमत 32.38 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। तुलना करें तो Panigale V4 की शुरुआती कीमत 32.05 लाख रुपये है, यानी Streetfighter V4 S उससे थोड़ी महंगी लेकिन ज्यादा टेक्नोलॉजी के साथ आती है। 

दोनों वेरिएंट फिलहाल सिर्फ डुकाटी रेड कलर में ही मिलेंगे, और डिलीवरी तुरंत शुरू हो चुकी है। 

यह भी पढ़ें - Old Vehicles: पुराने वाहनों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली सरकार ने एनओसी नियमों में दी ढील 

यह भी पढ़ें - USD Front Fork Bike: नई बाइक लेने की सोच रहे हैं? ये हैं भारत में पांच सबसे किफायती मोटरसाइकिलें जिनमें मिलते हैं USD फ्रंट फोर्क्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें