फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021 Triumph Speed Twin : ट्रायम्फ मोटरसाइकिल ने भारत में लॉन्च की मॉडर्न क्लासिक बाइक, पावरफुल इंजन के साथ मिले दमदार फीचर्स, जानें कीमत

Tue, 31 Aug 2021 04:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Triumph Motorcycles India (ट्रायम्फ मोटरसाइकिल इंडिया) ने भारत में 2021 Speed Twin (2021 स्पीड ट्विन) मॉडर्न क्लासिक मोटरसाइकिल लॉन्च की है। नई 2021 स्पीड ट्विन को और बेहतर बनाने के लिए इसमें नए ब्रेक, नए सस्पेंशन, नए पहिए और टायर दिए हैं। 2021 ट्रायम्फ स्पीड ट्विन में नए फीचर्स भी मिलते हैं। 
विज्ञापन
2021 Triumph Speed Twin - फोटो : Triumph Motorcycles
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2021 Triumph Speed Twin launched in India : Triumph Motorcycles India (ट्रायम्फ मोटरसाइकिल इंडिया) ने मंगलवार को भारत में 2021 Speed Twin (2021 स्पीड ट्विन) मॉडर्न क्लासिक मोटरसाइकिल लॉन्च की है। कंपनी ने नई अपडेटेड ट्रायम्फ स्पीड ट्विन को भारतीय बाजार में 10.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर उतारा है। मोटरसाइकिल निर्माता ने इस साल की शुरुआत में जून में ग्लोबल बाजार में 2021 Triumph Speed Twin को लॉन्च किया था। कंपनी ने भारत में जून 2021 में ही मोटरसाइकिल की बुकिंग शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन


ट्रायम्फ ने नई 2021 स्पीड ट्विन मोटरसाइकिल को अपडेट करने और इसे बेहतर बनाने के लिए इसमें नए ब्रेक, नए सस्पेंशन, नए पहिए और टायर दिए हैं। 2021 ट्रायम्फ स्पीड ट्विन में नए फीचर्स भी मिलते हैं। इसके साथ ही बाइक में कुछ कॉस्मेटिक अपग्रेड भी किए गए हैं। नई 2021 स्पीड ट्विन बाइक एक लिक्विड कूल्ड, 1200 cc इंजन मिलता है जो अधिकतम 98 bhp और 112 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। 
 

फीचर्स

ट्रायम्फ स्पीड ट्विन 2021 में तीन राइडिंग मोड - रेन, रोड और स्पोर्ट मिलते हैं। जिसे राइडिंग की कंडीशन को देखते हुए "एक बटन के टच में बदला जा सकता है, जिससे राइडर के आत्मविश्वास और सुरक्षा बढ़ जाती है।" बाइक में 3D घड़ी मिलती है जिनमें एक डिजिटल मेनू सिस्टम शामिल है, जिसे हैंडलबार पर स्क्रॉल बटन का इस्तेमाल करके एक्सेस किया जा सकता है। यह डिजिटल मेनू राइडर को गियर की स्थिति, ईंधन की जानकारी, औसत और वर्तमान ईंधन खपत, दो ट्रिप सेटिंग्स और ट्रैक्शन कंट्रोल सेटिंग्स तक पहुंच के बारे में जानकारी देते हैं। 

ट्रायम्फ की इस ऑल-न्यू बाइक में अंडर-सीट यूएसबी चार्जिंग सॉकेट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ब्रांडेड ट्रायम्फ की के साथ एक इम्मोबिलाइजर जैसे फीचर्स भी हैं। इसके अलावा, बाइक एलईडी रियर लाइट और इंडिकेटर्स से भी लैस है और एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट (DRL) को भी हेडलाइट में शामिल किया गया है। 

साइज और कलर

ट्रायम्फ स्पीड ट्विन 2021 3 रंगों- रेड हॉपर, मैट स्टॉर्म ग्रे और जेट ब्लैक में उपलब्ध है। नई मोटरसाइकिल की लंबाई 2,099 mm, चौड़ाई 778 mm और ऊंचाई 1,097 mm है। बाइक में 1,413 mm का का व्हीलबेस मिलता है। वहीं बाइक का कुल वजन 216 किलोग्राम है और इसमें 14.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। नई ट्रायम्फ मोटरबाइक में 809 मिमी सीट ऊंचाई, स्लिम स्टैंड, पतला हैंडलबार, आरामदायक फुट-पेग पोजिशन मिलता है। 

 
विज्ञापन

सस्पेंशन और ब्रेकिंग

नए मॉडल में एडजस्टेबल प्रीलोड के साथ फ्रंट में नए 43 मिमी मार्जोची फोर्क और ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में डुअल 320 mm डिस्क ब्रेक के साथ ब्रेम्बो 4-पिस्टन कैलिपर्स मिलते हैं। जबकि रियर में 2-पिस्टन निसिन कैलिपर्स के साथ 220 mm डिस्क ब्रेक दिया गया है। 17 इंच के हल्के कास्ट एल्युमीनियम के पहिये एक नए 12-स्पोक डिजाइन के साथ आते हैं और इनमें नए मेटजेलर रेसटेक आरआर टायर मिलते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें