फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toyota Recall: टोयोटा की कारों में मिली खामी के बाद रिकॉल हुईं 1390 यूनिट्स, जानें क्या मिली खराबी

Thu, 19 Jan 2023 12:16 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मारुति के बाद टोयोटा ने भी अपनी कारों को रिकॉल किया है। कंपनी की ओर से कितनी कारों को रिकॉल किया गया है और इन कारों में किस पार्ट की खराबी की जानकारी के बाद बुलाया गया है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
Toyota Urban Cruiser Hyryder 2022 - फोटो : Toyota

जापानी कार कंपनी टोयोटा की ओर से कारों को रिकॉल किया गया है। नए साल में मारुति के अलावा टोयोटा की ओर से कारों में खामी की जानकारी मिलने के बाद वापस बुलाया गया है। कंपनी ने किन कारों को किस खामी के कारण वापस बुलाया है। हम इस खबर में इसकी जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन

टोयोटा ने रिकॉल कीं कारें

2 of 6
Toyota Glanza - फोटो : Toyota
नए साल की शुरुआत होने के कुछ दिन बाद ही टोयोटा की ओर से भी कारों को रिकॉल किया गया है। कंपनी की ओर से इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर भी दी गई है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने दो कारों की 1390 यूनिट्स को रिकॉल किया है।

यह भी पढ़ें- Maruti Recall: मारुति सुजुकी ने वापस बुलाईं 17 हजार से ज्यादा कारें, जानें क्या मिली खराबी
विज्ञापन

कौन सी कारें हैं शामिल

3 of 6
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर - फोटो : Toyota Bharat
कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक जिन कारों को रिकॉल किया गया है, उनमें अर्बन क्रूजर हाईराइडर और ग्लैंजा शामिल हैं। कंपनी ने जिन कारों को रिकॉल किया है उन्हें आठ दिसंबर 2022 से 12 जनवरी 2023 के बीच बनाया गया है।

यह भी पढ़ें - Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान

किस हिस्से में मिली खामी

4 of 6
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइरायडर - फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक दोनों कारों की 1390 यूनिट्स में जो खामी मिली है वह एयरबैग कंट्रोलर में है। इन सभी कारों के एयरबैग कंट्रोलर में खराबी का पता चलने के बाद इन्हें वापस बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
विज्ञापन

फ्री में होंगी ठीक

5 of 6
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइरायडर - फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी की ओर से जिन कारों को रिकॉल किया गया है। उन्हें नजदीकी सर्विस सेंटर पर ले जाकर बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के सही किया जाएगा। इसके लिए कंपनी ग्राहकों से संपर्क भी कर रही है। अगर आप भी अपनी कार की जानकारी देखना चाहते हैं तो कंपनी की वेबसाइट पर विन नंबर के जरिए चेक कर सकते हैं या कंपनी की डीलरशिप पर जाकर भी जानकारी ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों रिकॉल करती हैं कंपनियां

6 of 6
टोयोटा ग्लैंजा - फोटो : Toyota
समय-समय पर कंपनियों को जब किसी कार के किसी खास पार्ट में खराबी की जानकारी मिलती है, तो कंपनी की ओर से उन कारों को रिकॉल किया जाता है। इस दौरान उन कारों की अच्छे से चेकिंग की जाती है और खराब पार्ट को बदल दिया जाता है। इसके लिए कंपनी किसी भी ग्राहक से किसी तरह का कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लेती है।

यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें