साल 2022 में ग्रहों के कई ऐसे योग देखने को मिले जो कुछ लोगों के लिए शुभ रहे तो कहीं इसके प्रभाव से जन जीवन तक अस्त व्यस्त हो गया। सूर्य व चंद्र ग्रहण सहित ऐसे कई योग बने, जिनसे जन जीवन प्रभावित रहा।
Year Ender 2022: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2022 काफी उतार चढ़ाव वाला रहा। साल 2022 में न सिरी कई ग्रहों का गोचर हुआ बल्कि पहली बार साल 2022 में 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण पड़े। शनि का कुंभ राशि में गोचर भी करीब 30 वर्ष बाद हुआ। साल 2022 में ग्रहों के कई ऐसे योग देखने को मिले जो कुछ लोगों के लिए शुभ रहे तो कहीं इसके प्रभाव से जन जीवन तक अस्त व्यस्त हो गया। नए साल में प्रवेश करने से पूर्व आइए एक नजर डालते हैं साल 2022 के उन ग्रह गोचर और योगों पर जिसने जनजीवन प्रभावित किए।
विज्ञापन
2022 के प्रमुख ग्रह गोचर
शुक्र का राशि परिवर्तन- ग्रहों के राशि परिवर्तन की बात करें तो 27 अप्रैल 2022 को शुक्र ग्रह ने कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश किया। यह गोचर कई राशियों के लिए शुभ तो कई राशियों के लिए अशुभ रहा।
गुरु मंगल योग- 13 अप्रैल को गुरु तथा 17 मई 2022 को मंगल ने मीन राशि में प्रवेश कर गुरु मंगल योग बना।
शश योग- 29 अप्रैल से 12 जुलाई 2022 तक का समय मकर राशि वालों के लिए शुभ नहीं था। शनि ग्रह का मकर या अपने से उच्च राशि में होना शश योग कहलाता है। 13 जुलाई 2022 से शुरू होने वाला समय शनि का शश योग रहा, जो मकर और कुंभ के जातकों के लिए शुभ रहा।
सूर्य ग्रहण- साल 2022 पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल व दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्तूबर को पड़ा। पहली बार साल में 2 सूर्यग्रहण पड़े।
चंद्र ग्रहण- साल 2022 में सूर्य ग्रहण की तरह ही चंद्र ग्रहण के भी दो योग बने। पहला चंद्र ग्रहण 16 मई व दूसरा ग्रहण 8 नवंबर 2022 को पड़ा।
रुचक योग- इस बार 26 फरवरी से 7 अप्रैल 2022 तक रूचक योग लोगों के लिए मंगलकारी रहा। मंगल का अपनी या अपने से उच्च राशि में होना रूचक योग कहलाता है।
बुधादित्य योग- 8 अप्रैल से 25 अप्रैल 2022 तक बुध सूर्य के साथ गोचर में रहे। यह योग बुधादित्य योग कहलाते हैं। ये योग जातक का विवेक बढ़ाता है।
30 साल बाद शनि का कुंभ राशि में गोचर- साल 2022 में सबसे बड़ा और प्रमुख गोचर 29 अप्रैल 2022 को हुआ। करीब 30 साल बाद शनि का कुंभ राशि में गोचर हुआ। शनि ग्रह ने 29 अप्रैल को 7:52 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश किया। यह गोचर 12 जुलाई तक रहा।
नवपंचम राजयोग- 4 ग्रहों के योग से साल 2022 के नवंबर माह में नवपंचम राजयोग बना। 11 नवंबर को गुरु का शुक्र तथा 13 नवंबर 2022 को बुध के साथ गोचर से नवपंचम योग बना। 16 नवंबर को सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने पर गुरु व सूर्य ने भी नवपंचम राजयोग का निर्माण किया। गुरु, बुध, शुक्र व सूर्य का योग इन ग्रहों की प्रधान राशियों के लिए राजयोग लेकर आया।