वैदिक ज्योतिष में सभी ग्रहों के बारे में विस्तार से बताया गया है। इन्हीं में एक खास ग्रह है शुक्र। यह ग्रह सभी तरह के सांसारिक भोग और विलासिता से जुड़े हुए जीवन से संबंध रखता है। सुख-समृद्धि, ऐशो-आराम, प्रेम और वैभव का कारक ग्रह शुक्र जब किसी व्यक्ति की कुंडली में उच्च भाव में रहता है तो उसका जीवन बहुत ही सुख और शांति से बीतता है। वही कुंडली में शुक्र के कमजोर होने व्यक्ति को आर्थिक परेशानियां और भौतिक चीजों की कमी सताने लगती है। ज्योतिष में शुक्र के कमजोर होने पर उसको मजबूत करने के कुछ उपाय बताए जाते हैं जिसमें पूजा-पाठ, दान, व्रत और रत्न को धारण करने की सलाह दी जाती है।
उपाय-
- शुक्र ग्रह को शुभ बनाने के लिए इस मंत्र का जाप किया जाता है
ॐ शुं शुक्राय नम:।
ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम्
- कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार का व्रत रखें और मां लक्ष्मी की उपासना करें।
- ज्योतिष में प्रत्येक दिन के लिए अलग-अलग रंगों के वस्त्रों को पहना जाता है। शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहना शुभ रहता है।
- दान देने से सभी तरह के दोष दूर हो जाते हैं, ऐसे में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए सफेद चीजों का दान करना चाहिए।
- शुक्र की शुभता के लिए चीटिंयों और सफेद गाय को आटा खिलाना चाहिए।
- शुक्र यंत्र को विधि-विधान से पूजित कर पूजास्थल पर रखें।
- शुक्र को प्रबल करने के लिए हीरा और सफेद पुखराज पहना जाता है लेकिन रत्नों को धारण करने से पहले किसी अच्छे ज्योतिषी से सलाह जरूर ले लेना चाहिए।