भारत में लाफिंग बुद्धा लोग ऐसे ही सजावट के तौर पर खरीदकर अपने घर या कार्यस्थल पर लगा लेते हैं लेकिन अक्सर आपने सुना होगा कि लाफिंग बुद्धा यदि कोई आपको भेंट करे तो ही शुभ होता है। इसको स्वयं के पैसों से नहीं खरीदना चाहिए। माना जाता है कि स्वयं के पैसों से खरीदे गए लाफिंग बुद्धा से कोई परिणाम प्राप्त नहीं होता है। जब कोई आपको उपहार में लाफिंग बुद्धा देता है तो ही इससे समृद्धि औऱ खुशहाली प्राप्त होती है। तो चलिए जानते हैं कि ऐसा क्यों कहा जाता है।
चीनी वास्तु में लाफिंग बुद्धा का बहुत ही महत्व माना गया है। वे लोग इसको लेकर बहुत ही ध्यान रखते हैं। लाफिंग बुद्धा धन और खुशहाली के लिए होता है इसलिए चीनी मान्यता कहती है कि किसी भी व्यक्ति को इतना स्वार्थी नहीं होना चाहिए कि वह धन के लिए वह लाफिंग बुद्धा की खरीदादरी करें। माना जाता है कि जो लोग ऐसा करते हैं उन्हें इनका आशीर्वाद प्राप्त नहीं होता है और ये केवल आपके घर या कार्यस्थल पर सजावट की वस्तु से अधिक कुछ नहीं होता है। यह तभी आपको शुभ फल प्रदान करता है जब कोई आपको बिना स्वार्थ के इसे आपको भेंट करता है।