Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दिशा और उसमें मौजूद चीजों की स्थिति का आपके जीवन पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। घर में कई ऐसी चीजें होती हैं जो वास्तु दोष का कारण मानी जाती हैं और घर बनने के बाद उनमें बदलाव नहीं किया जा सकता। ऐसे में कुछ नियम हैं जिनका पालन करके आप घर में वास्तु दोष होने पर भी नकारात्मक परिणामों से बच सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं वास्तु नियमों के बारे में बताएंगे।
कमरों में हो उचित रोशनी
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप वास्तु दोषों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको घर के हर कमरे में उचित रोशनी की जरूरत होगी। अक्सर हम एक कमरे में ज्यादा रोशनी वाले और दूसरे कमरे में कम रोशनी वाले लैंप लगा देते हैं। इस प्रकार की रोशनी की व्यवस्था वास्तुदोष का कारण भी बनता है। इसलिए घर के सभी कमरों में समान रोशनी वाले लैंप लगाना जरूरी है।
साफ सफाई का सामान खुला नहीं रखना चाहिए
घर की साफ-सफाई करना बहुत आवश्यक होता है लेकिन घर की सफाई करने वाली चीजों को कभी भी खुले में आपको रखना नहीं चाहिए। आपको झाडू या पोंछे को किचन में किसी ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां पर आसानी से किसी की नजर न जाए। अगर आप ऐसा करते हैं तो घर का खराब वास्तु भी आपको नुकसान नहीं पहुंचाता।
Kitchen Vastu Tips: वास्तु के अनुसार कैसी होनी चाहिए आपकी रसोई ,जानिए क्या कहते हैं वास्तु के नियम
टूटी हुई वस्तुओं को घर में न रखें
टूटी हुई वस्तुओं को कभी भी घर के अंदर नहीं रखना चाहिए और बासी भोजन और सूखे फूलों को भी घर के अंदर नहीं रखना चाहिए। इन चीजों को घर में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा रुक सकती है। अगर आप समय रहते इन चीजों को अपने घर से हटा देंगे तो आपके जीवन में कई परेशानियां नहीं आएंगी।
फर्नीचर का रखें ध्यान
अगर किसी कारणवश घर के निर्माण के बाद वास्तु दोष उत्पन्न हो जाए तो इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि घर में कभी भी ऐसा तिकोना फर्नीचर न लाएं। घर का फर्नीचर हमेशा गोल या चौकोर होना चाहिए। घर में बिस्तर के आकार का फर्नीचर रखने से आर्थिक नुकसान हो सकता है।
रसोई में शीशा न रखें
आपको अपने घर की रसोई में कभी भी शीशा नहीं रखना चाहिए। इससे आपके जीवन में कई परेशानियां आ सकती हैं। रसोईघर में दर्पण हमेशा घर के निवासियों के स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकता है। यदि इन वास्तु नियमों का पालन किया जाए तो घर में वास्तु दोष होने पर भी नकारात्मक प्रभाव नजर नहीं आएगा।
Vastu Tips: घर लाएं मां लक्ष्मी की यह तस्वीर, सुख समृद्धि से भर जाएगा घर