सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
धन प्राप्ति के लिए
घर में धन की आवक बनी रहे, इसके लिए घर की लॉबी की दक्षिणी दीवार पर, घर के अंदर आते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाएं। घोड़ों की तस्वीर घर में लगाने से धन संबंधी समस्याएं दूर होने लगती है, घर में स्थिर लक्ष्मी का वास होता है। इसके साथ ही जीवन प्रसिद्धि और यश मिलता है। तस्वीर खरीदते समय ध्यान रहे कि घोड़ों का मुख प्रसन्न मुद्रा में हो, वे आक्रोश वाले न हों।