फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: घर खरीदते या बनवाते समय कभी नहीं करना चाहिए इन बातों की अनदेखी

Tue, 01 Jun 2021 01:13 PM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
vastu tips
नया घर या फ्लैट खरीदना आपके जीवन के बहुत अहम फैसलों में से एक होता है। सभी की यही ख्वाइश होती है कि किसी दिन हमारे सपनों का घर हमारे पास हो। इस सपने को पूरा करने के लिए आप अपनी जी-जान से मेहनत करते हो। बहुत पैसे लगाकर आप घर खरीदते हो,लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु का संबंध आपके घर और इसके आस-पास की चीजों से होता है जो आपको सुखी और समृद्धि भी बना सकता है और कंगाल भी। इसलिए घर खरीदते या बनवाते समय वास्तु के इन नियमों का ध्यान रखें...
Trending Videos
विज्ञापन

धन और करियर में सफलता के लिए पूर्वी ईशान, उत्तरी ईशान, दक्षिणी आग्नेय और पश्चिमी वायव्य में बना मुख्य द्वार शुभ माना गया है।

2 of 6
वास्तु उपाय
प्रवेश द्वार
वास्तुविज्ञान के अनुसार घर या फ्लैट खरीदने से पहले ये अच्छी तरह देख लें कि मुख्य द्वार की दिशा क्या है। धन और करियर में सफलता के लिए पूर्वी ईशान, उत्तरी ईशान, दक्षिणी आग्नेय और पश्चिमी वायव्य में बना मुख्य द्वार शुभ माना गया है। दक्षिण-पश्चिम दिशा द्वार वाला घर उधार, गरीबी और रिश्तों में समस्याएं पैदा करता है। मुख्य द्वार का दरवाजा अंदर की तरफ खुले तो शुभ रहेगा।
विज्ञापन

3 of 6
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व
कमरें
घर में बने कमरों की दिशा पर भी ध्यान देना बहुत आवश्यक है। बेहतर स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए बेडरूम घर के दक्षिण, पश्चिम या पूर्व दिशा में होने चाहिए। यदि आपका बेडरूम दक्षिण-पूर्व के बीच में है,तो आप इस कमरे में अपने जीवनसाथी के साथ नोकझोक करते रहेंगे। मकान के मुखिया दंपत्ति के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा में बना हुआ कमरा श्रेष्ठ माना गया है।  

4 of 6
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व
शौचालय
घर लेने से पहले ये जरूर देख लें कि टॉयलेट उत्तर-पूर्व में न बना हुआ हो, यहां बना हुआ टॉयलेट अनेकों परेशानियों का कारण बन सकता है। जिन घरों में इस दिशा में टॉयलेट होता है, ऐसे घर को परिवार के सुख और शांति के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। रसोई और स्टोर भी यहां नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
vastu tips
पंचतत्व
पंचतत्वों की सही दिशा किसी भी मकान में समृद्धि लाने के लिए बहुत जरूरी है। आदर्श तौर पर सभी पंचतत्व अपने निर्धारित स्थान पर होने चाहिए। जैसे-जल उत्तर या उत्तर-पूर्व में, वायु पूर्व में, अग्नि दक्षिण या दक्षिण-पूर्व में, पृथ्वी तत्व दक्षिण-पश्चिम दिशा में और आकाश तत्व पश्चिम दिशा में। यदि ये अपनी दिशा में नहीं हैं तो इन्हें आप रंग, आकार, लाइट एवं धातुओं के प्रयोग द्वारा संतुलित कर घर में सुख-समृद्धि को आकर्षित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
vastu tips
इन बातों का भी रखें ध्यान
  • वास्तु के अनुसार घर ऐसे स्थान पर भी न लें जहां सड़क खत्म हो रही है या फिर टी पॉइंट हो, ऐसे घर में परेशानियां बनी रहती हैं।
  • घर कभी भी ऐसे स्थान पर नहीं लेना चाहिए जहां पर बिजलीघर या ट्रांसफार्मर लगा हो, ऐसे स्थान पर घर लेने से घर के आस-पास नेगेटिव एनर्जी बनी रहती है।
  • घर के आस-पास कोई बड़ा नाला या घर के ठीक सामने कोई बड़ा वृक्ष नहीं होना चाहिए,ऐसा होने से घर में सकारात्मक ऊर्जा के संचार में बाधा होती है।
  • वर्गाकार या आयताकार घर शुभ होते हैं, ऐसा घर चुनें जिसके चारों कोने बराबर हो यानी जिसका कोई भी कोना कटा हुआ न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें