फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: धन-दौलत और शौहरत पाने के लिए वास्तु का यह उपाय है बेहद कारगर

Wed, 02 Jun 2021 06:20 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दौड़ते हुए घोड़े ऊर्जा, शक्ति और तरक्की के प्रतीक हैं। यह जीवन पथ पर आगे बढ़ते रहने और करियर में सफलता के सूचक होते हैं और खासतौर पर सफेद घोड़े सकारात्मक ऊर्जा के वाहक माने जाते हैं। घर और ऑफिस की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि के लिए एक साथ दौड़ते हुए सात सफ़ेद घोड़ों की तस्वीर लगाना लाभकारी होता हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दौड़ते हुए घोड़े ऊर्जा, शक्ति और तरक्की के प्रतीक हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
भौतिक महत्वाकांक्षाओं वाला व्यक्ति अपने जीवन में धन-दौलत और शौहरत पाने की कामना जरूर करता है। अपने इस सपने को साकार करने के लिए वह मेहनत करता है। लेकिन कई बार उसे सफलता की बजाय असफलता हाथ लगती है। ऐसे में वह निराश होकर अपने भाग्य को दोष देने लगता है। उसके मन में नकारात्मक विचार आने लगते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में कुछ विशेष उपाय हैं जिन्हें अगर सही से किया जाए तो उससे व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलती है। वास्तु के उपाय व्यक्ति को उसके सपने को साकार करने में मदद करते हैं। वास्तु के उपाय के जरिए आप अपने कार्य-व्यापार में तरक्की के साथ-साथ घर-परिवार में भी सुख-शांति कायम कर सकते हैं। वास्तु में कहा गया है कि दौड़ते हुए घोड़े ऊर्जा, शक्ति और तरक्की के प्रतीक हैं। यह जीवन पथ पर आगे बढ़ते रहने और करियर में सफलता के सूचक होते हैं और खासतौर पर सफेद घोड़े सकारात्मक ऊर्जा के वाहक माने जाते हैं। घर और ऑफिस की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि के लिए एक साथ दौड़ते हुए सात सफ़ेद घोड़ों की तस्वीर लगाना लाभकारी होता हैं। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार घर व ऑफिस में दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर कहां और कैसे लगाना चाहिए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
कार्य-व्यापार में तकरक्की के लिए
तरक्की और हमेशा ऊर्जावान बने रहने के लिए ऑफिस की दक्षिण दिशा में दौड़ते घोड़ों की तस्वीर लगाएं। ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी या मालिक, जब उनकी नजर बार-बार इन पर पड़ती है तो इसका सकारात्मक असर उनकी कार्य प्रणाली पर पड़ता है। यह आपके कार्यों में गति प्रदान कर सफलता दिलाने में भी सहायक होते हैं। याद रहे कि घोड़ों का मुंह ऑफिस के अंदर की ओर होना चाहिए। जहां भी आप दौड़ते हुए घोड़ों की प्रतिमा या तस्वीर लगा रहे हों तो इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि घोड़े लगाम में बंधे हुए न हों। व्यापार में लाभ के लिए दुकान में तस्वीर के अलावा तांबा, पीतल या चांदी से बनी दौड़ते हुए घोड़े की प्रतिमा रख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
धन प्राप्ति के लिए
घर में धन की आवक बनी रहे, इसके लिए घर की लॉबी की दक्षिणी दीवार पर, घर के अंदर आते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाएं। घोड़ों की तस्वीर घर में लगाने से धन संबंधी समस्याएं दूर होने लगती है, घर में स्थिर लक्ष्मी का वास होता है। इसके साथ ही जीवन प्रसिद्धि और यश मिलता है। तस्वीर खरीदते समय ध्यान रहे कि घोड़ों का मुख प्रसन्न मुद्रा में हो, वे आक्रोश वाले न हों।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
घर में सुख शांति के लिए
घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल और प्यार बना रहे, इसके लिए घर के ड्राइंग रूम में सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाना शुभ होगा। पति-पत्नी के रिश्तों में यदि कड़वाहट रहती हो, या दोनों में प्यार कम है, तो शयनकक्ष में धातु के बने घोड़े का जोड़ा रखना लाभकारी होगा। इससे प्यार, सहयोग और मेलजोल की भावना बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
कर्जमुक्ति के लिए
यदि आप कर्ज की समस्या से परेशान हैं तो घर के उत्तर-पश्चिम में घोड़ों के जोड़े की प्रतिमा भी रख सकते हैं, इससे आपको फायदा हो सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी टूटी -फूटी एवं धुंधली तस्वीर घर में न रखें। इस प्रकार भी नहीं रखें जिसमें घोड़े अलग-अलग दिशा में जा रहे हों। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें