वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व
वास्तु शास्त्र में घर के हर एक कोने में रखी हुई चीजें और उनकी दिशा के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है। घरों में लगी हुई घड़ी के बारेंमें वास्तु शास्त्र कहता है कि अगर इसे गलत दिशा में लगाया जाता तो घर में तमाम तरह की परेशानियां आने लगती हैं। इससे शारीरिक, मानसिक और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। आइए जानते हैं घर पर घड़ी लगाने की सही दिशा और इसके फायदे।
वास्तु के अनुसार घर की दीवारों या टेबल पर रखी हुई घड़ी कभी भी बंद नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा घड़ी के शीशे में किसी भी तरह की कोई टूट-फूट नहीं होनी चाहिए। यह दुर्भाग्य का सूचक है। नकारात्मकता को दूर करने के लिए घर पर मौजूद टूटी-फूटी घड़ी को दूर कर देना चाहिए।
दीवार पर लगी घड़ी की सही दिशा
वास्तु के अनुसार घड़ी को पूर्व या उत्तर दिशा की दीवार पर लगाना शुभ रहता है।, पूर्व या उत्तर दिशा सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होती हैं। इन दिशाओं में घड़ी लगाने से आपको शुभ-लाभ और समृद्धि मिलेगी,एवं उन्नति के नए - नए मार्ग प्रशस्त होंगे।
इस दिशा में भूलकर भी न लगाएं घड़ी
घर में दक्षिण दिशा में घड़ी लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव सबसे ज्यादा रहता है। ऐसे करने से घर में परिवार के सदस्यों की प्रगति थम जाती है। घर में काले, नीले और लाल रंग की घड़ी नहीं लगानी चाहिए। बल्कि हल्के हरे और पीले रंग की वास्तु के अनुसार शुभ है।