Eating Rules: वास्तु शास्त्र में भवन निर्माण से लेकर उसमें रहन-सहन के तरीकों का वर्णन है। वास्तु के अनुसार घर की साज-सज्जा करने से सकारात्मकता बनी रहती है। साथ ही रुके हुए कार्यों को भी गति मिलती है। हर व्यक्ति को वास्तु से जुड़ें नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है। यदि इन नियमों का पालन न किया जाए, तो इससे वास्तु दोष बढ़ता है। अगर किसी व्यक्ति के घर में वास्तु दोष लगा होता है, तो परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दरअसल, कुछ लोग बिस्तर पर बैठकर भोजन ग्रहण करते हैं। वास्तु शास्त्र में इसे उचित नहीं माना गया है। इससे घर में नकारात्मकता बढ़ने लगती है। साथ ही मां लक्ष्मी भी नाराज होती है। इसलिए हमेशा डायनिंग टेबल या जमीन पर सही दिशा में बैठकर भोजन करना चाहिए। हालांकि, भोजन करने के लिए सही नियमों का पता न होने के कारण व इस गलती को प्रतिदिन दोहराते हैं। ऐसे में आइए सही नियमों के बारे में जान लेते हैं।