vastu remedies for home
बुध (उत्तर दिशा) :
उत्तर दिशा के कारक ग्रह बुध और देवता कुबेर देव हैं। ऐसी दिशा वाले भवन में वास करने वाले लोग अत्यंत सुलझे हुए, समझदार, चतुर, कोमल हृदय, कवि, लेखक, कला और रचनात्मक कार्यों में रूचि रखने वाले होते हैं। अगर इस दिशा स्वामी बुध की स्थिति अच्छी नहीं है, तो जातक धन के लिए त्रस्त रहता है। उसे पूजा-पाठ में सफलता नहीं मिलती और वह व्यक्ति हमेशा डिप्रेशन में रहता है।
उपाय :
ऐसी स्थिति में जातक को घर के सामने हरी बेलदार पत्तियां लगानी चाहिए। उसे अपने घर में अच्छी पुस्तकों संग्रह रखना चाहिए। साथ ही जीवन में किसी भी कार्य को करने से पहले अपने गुरु से जरूर आज्ञा लेनी चाहिए।