फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेष राशि वालों के लिए शुभ होती है लाल रंग की गाड़ी, आपका शुभ रंग क्या है?

Thu, 02 Mar 2017 12:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी आजकल हर किसी की जरूरत बन गया है। टू व्हीलर हो या फोर व्हीलर, हर कोई चाहता है कि उसकी अपनी एक गाड़ी हो। अगर आप भी गाड़ी खरीदने का मन बना रहे हैं तो जान लिजिए कि कौन से रंग का वाहन खरीदना आपके लिए शुभ है। ज्योतिष शास्त्र में वाहन के रंग का बहुत महत्व है। अगर हर राशि के शुभ रंग के अनुसार वाहन खरीदा जाए तो इसके शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं। नीचे जानिए कौनसी राशि के लिए कौनसा रंग है शुभ-
विज्ञापन


मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए लाल रंग शुभ होता है। इसके अलावा गोल्डन, सिल्वर, पीला या संतरी रंग का वाहन भी इस राशि के जातकों के लिए उतना ही फायदेमंद रहेगा।

वृषभ राशि: वृष राशि वाले फैशनेबल कहे जाते हैं। इन्हें सफेद रंग की गाड़ी खरीदनी चाहिए। क्रीम कलर भी आपके लिए उतना ही लकी है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों का शुभ रंग हरा होता है। इसलिए इन्हें हरे रंग का वाहन काफी सूट करेगा। नीले या काले रंग की गाड़ियां भी खरीद सकते हैं।

कर्क राशि: सिल्वर, क्रीम कलर या लाल रंग इस राशि के लिए सबसे उत्तम है। इस रंग का वाहन खरीदने से इनकी जिंदगी में प्रगति होगी।

सिंह राशि:  ऊर्जा से भरपूर सिंह राशि वालों के लिए गोल्डन कलर का वाहन सबसे लकी रहेगा। यह आपके परिवार में सुख-शांति लाएगा।

कन्या राशि: इस राशि का सबसे शुभ रंग गहरा हरा रंग है। इसके अलावा बैंगनी, हल्का नीला रंग और गुलाबी रंग भी आपके भाग्य को चमकाएगा।

तुला राशि: सफेड या दूधिया रंग का वाहन तुला राशि के लिए सबसे बेहतर रहेगा। यह गाड़ी आपके अंदर खोए आत्मविश्वास को भी जगाएगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लिए सबसे लकी रंग लाल या मैरुन है। अगर लाल या मौरुन रंग नहीं खरीदना चाहते हैं तो नारंगी या गोल्डन कलर का वाहन भी खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनु राशि: धनु राशि के लोग हमेशा खुश और खिले हुए रहते हैं। इसलिए इनके लिए पीले रंग का वाहन सबसे शुभ है।

मकर राशि: नीले या काले रंग का वाहन मकर राशि के लिए सबसे उत्तम है। यह आपके करियर को ग्रोथ देगा।

कुंभ राशि: सिल्वर, बैंगनी या काले रंग का वाहन खरीदें कुंभ राशि वाले। आपके लिए अति शुभ साबित होगा ये वाहन।

मीन राशि: मीन राशि वालों को हमेशा पीले, गहरे लाल रंग और नारंगी रंग की गाड़ी खरीदनी चाहिए। यह उनके निजी जीवन के लिए काफी शुभ होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें