फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: घर पर इन 5 चीजों के होने से नहीं मिलता है भाग्य का साथ, रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी

Fri, 11 Feb 2022 07:49 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मान्यता है कि जिन घरों में गंदगी और बिखरे हुए सामान पड़े हुए होते हैं वहां पर माता लक्ष्मी का वास नहीं होता। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में माता लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है।
विज्ञापन
vastu tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का कोई भी कमरा बिखरा हुआ नहीं होना चाहिए। मान्यता है कि अस्त-व्यस्त कमरे से जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वास्तुशास्त्र के अनुसार व्यक्ति के जीवन में उसके आसपास मौजूद चीजों का प्रभाव बहुत ज्यादा पड़ता है। हर एक व्यक्ति जहां पर रहता है या फिर जहां पर काम करता है वहां पर मौजूद सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा उसके जीवन में गहरा असर डालते हैं। ऐसा कई बार देखने को मिलता है व्यक्ति वास्तु के नियमों का पालन पूरी तरह से करता है और घर में हर एक चीज वास्तु शास्त्र के अनुरूप सही दिशा में रखता है, लेकिन फिर भी उसके जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता नहीं आती। इस तरह के दोष अनजाने में घर पर रखी चीजों के कारण हो सकता है। आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगर घर पर मौजूद होती हैं तो यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में जिम्मेदार होती है। 

विज्ञापन


गंदगी
मान्यता है कि जिन घरों में गंदगी और बिखरे हुए सामान पड़े हुए होते हैं वहां पर माता लक्ष्मी का वास नहीं होता। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में माता लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है। घर पर गंदगी होने से दरिद्रता का वास होता है और आर्थिक परेशानियां पीछा करती हैं। ऐसे में अगर घर में सुख-समृद्धि का वास चाहते है और धन की परेशानियों से पीछे छुड़ना चाहते हैं तो नियमित रूप से घर की साफ-सफाई करते रहें।

कबाड़ का सामान
वास्तुशास्त्र में टूटी-फूटी और बेकार की चीजों को अशुभ माना जाता है। बहुत से लोगों की यह आदत होती है कि बेकार हो चुकी चीजों को संभालकर रखते हैं। खराब सामान या फिर टूटा-फूटा सामान नकारात्मक ऊर्जा का बहुत बड़ा कारण माना गया है। अगर आपके घर में भी ऐसा कोई सामान है तो या तो उसे ठीक करवा लें या तो फिर जितनी जल्दी हो सके उसे घर से हटा दें। 
विज्ञापन


बिखरा हुआ कमरा
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का कोई भी कमरा बिखरा हुआ नहीं होना चाहिए। मान्यता है कि अस्त-व्यस्त कमरे से जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक जिन घरों में अस्त-व्यस्त कमरे होते हैं, उन जातकों के जीवन में हमेशा आर्थिक परेशानियां पीछा करती रहती हैं। 

सूखे पौधे
वैसे तो हरे भरे पेड़-पौधे जीवन में खुशियां और सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं लेकिन अगर यही पौधे सूख जाएं तो नकारात्मक ऊर्जा के सबसे बड़े कारक माने जाते हैं। ऐसे में अगर आपके घर पर कोई पौधा सूख चुका है तो उसे तुरंत हटा दें नहीं तो जीवन में तनाव पैदा होता रहेगा। इसके अलावा घर कभी कांटे वाले पेड़ पौधे नहीं लगाना चाहिए। 

मकड़ी के जाले
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर लगे मकड़ी के जाले अशुभता की निशानी मानी गई है। जिन घरों मकड़ी के जाले लगे हुए होते हैं उन घरों में नकारात्मक ऊर्जा हमेशा बनी रहती है। घर पर आर्थिक समस्या और परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव होते रहते हैं। इस कारण से समय-समय जब भी दीवारों के कोनों में मकड़ी के जाले लगे हुए दिखाई दे तो उसे तुरंत साफ कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें