फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी भविष्यवाणी 2019 : टैरो कार्ड से जानें किसके हाथ में होगा तुरुप का पत्ता और किसे मिलेगी सत्ता?

Mon, 20 May 2019 03:34 PM IST
Madhukar Mishra डॉ. शिवानी खेतान, टैरो कार्ड रीडर
विज्ञापन
1 of 7
Big prediction for election 2019
लोकतंत्र के महापर्व यानी लोकसभा चुनाव में मतदान के बाद अब परिणााम की बारी है। वही चुनावी परिणाम जो तमाम सियासी पार्टियों के सपने को साकार या धूमिल करने का काम करेगा। वैसे तो चुनावी परिणाम 23 मई को आएंगे लेकिन एक्जिट पोल के संभावित आंकड़े सबके सामने आ गए हैं। तमाम चुनावी सर्वे के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व वाली राजग की सत्ता में एक बार फिर से वापसी का दावा किया जा रहा है। सत्ता की इस चुनावी जंग में किस नेता की होगी जीत और कौन जाएगा हार, इसकी बड़ी भविष्यवाणी कर रही हैं जानी-मानी टैरो कार्ड रीडर डॉ. शिवानी खेतान।

टैरो कार्ड के अनुसार प्रियंका गांधी, ममता, मायावती और नरेंद्र मोदी के बारे में बड़ी भविष्यवाणी को विस्तार से जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें —
विज्ञापन

2 of 7
लोकसभा चुनाव 2019
प्रियंका गांधी :  Wheel of fortune

2019 के चुनावी परिणाम में प्रियंका का कितना डंका बजेगा, इसके जवाब में डॉ. शिवानी का कहना है कि विपरीत परिस्थितियों के बीच भी वह कांग्रेस पार्टी के लिए वरदान साबित होंगी। सत्ता की इस दौड़ में भाग्य उनका साथ तो देगा लेकिन वह सिर्फ पार्टी के नुकसान की काफी हद तक भरपाई ही कर पाएंगी।

 
विज्ञापन

3 of 7
लोकसभा चुनाव 2019
ममता बनर्जी : Six of pentacles

केंद्र की मोदी सरकार से सीधे टक्कर लेने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बारे में कार्ड संकेत करते हैं कि न सिर्फ वह इस चुनावी जंग में विजयी होकर निकलेंगी बल्कि आने वाले समय में अपनी तरफ से बड़ी राजनीतिक चालों को चलने की मजबूत स्थिति में होंगी। 

4 of 7
लोकसभा चुनाव 2019
मायावती : Seven off swords

लोकसभा चुनावी जंग में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी यानी समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर मोदी को चुनौती देने वाली मायावती को न सिर्फ कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा बल्कि उनके साथ विश्वासघात की भी आशंका है। टैरो कार्ड बताते हैं कि बीच मंझधार में उनके अपने साथी साथ छोड़कर जा सकते हैं। ऐसे में उन्हें काफी सावधान रहने की जरूरत होगी। हालांकि अंतिम समय तक सत्ता बनाने में वह अहम भूमिका निभाएंगी। 
विज्ञापन

5 of 7
लोकसभा चुनाव 2019
केजरीवाल : The hanged man

आंदोलन के जरिए सत्ता के सिंहासन पर पहुंचने वाले अरविंद केजरीवाल को लेकर टैरो कार्ड बताते हैं कि लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद उन्हें एक असहज स्थिति का सामना करना पड़ेगा। यदि वह अपनी जिद पर कायम रहे तो अकेले पड़ जाएंगे। साथ ही उन्हें अपनी सेहत पर भी विशेष ध्यान देना होगा। 

क्या लिखा है भाजपा के भाग्य में...जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें — 
विज्ञापन

6 of 7
लोकसभा चुनाव 2019
भाजपा : The empress

2014 के आम चुनाव में प्रचंड बहुमत पाकर सरकार बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी को लेकर कार्ड एक बार फिर अच्छे संकेत दे रहे हैं। वह बाकी पार्टियों के मुकाबले ज्यादा मजबूत बनकर उभरेगी। 

क्या पूरी होगी मोदी के मन की बात, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लोकसभा चुनाव 2019
नरेंद्र मोदी : 10 of cups

भले ही आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख चेहरा यानी नरेंद्र मोदी को लेकर वह लहर नहीं दिखाई दी हो, जो 2014 के लोकसभा चुनाव में देखने को मिली थी लेकिन कार्ड उन्हें लेकर सकारात्मक संकेत दे रहे हैं। कार्ड के अनुसार सत्ता में वापसी के लिए उनके सहयोगी काफी मददगार साबित होंगे। टैरो कार्ड्स न सिर्फ उनकी सफलता की ओर संकेत कर रहे हैं, बल्कि् भविष्य में उन्हें स्थिरता भी प्रदान कर रहे हैं।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें