जिस तरह ज्योतिषशास्त्र व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में भविष्यवाणी करता आने वाले समय की जानकारी देता है, उसी प्रकार टैरो कार्ड भी व्यक्ति विशेष के लिए भविष्य से जुड़े अनेक पहलुओं के बारे में संकेत करता है।
Tarot guidance of the week
Queen of swords - यह सप्ताह अपने सपनों का पीछा करने का समय है। अपने भीतर आशा और नई शुरुआत को पहचानें।
इस सप्ताह आपकी राशि के लिए टैरो कार्ड क्या दिशा-निर्देश दे रहे हैं, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन
2 of 13
Tarot weekly horoscope May 2019
मेष -The Hermit
Aries (March 21 - April 19)
यह सप्ताह आशावादी हानेक ी तरफ ध्यान केंद्रित करता है, जो आपको संतुलन की तलाश और शांत आचरण के साथ समस्याओं तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित करता है।
शुभ अंक — 2
शुभ रंग — भूरा
विचार करें — बदलाव के जरिए ही आप सकारात्मक परिणाम पा सकेंगे।
सतर्क रहें — जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें।
विज्ञापन
3 of 13
Tarot weekly horoscope May 2019
वृषभ - Judgement
Taurus (April 20 - May 20)
आपके द्वारा किए गए कार्यों के परिणाम आने का समय आ गया है। यह समय आपकी उन योजनाओं सकारात्मक परिणाम लाएगा जो आपने बीते तौर में बनाई थी अथवा जिन पर आपने कार्य किया था। इस दौरान जीवन को नया आकार देने के लिए बड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं।
शुभ अंक — 1
शुभ रंग — पीला
विचार करें — समय पर उठें, खाएं और थोड़ा ध्यान लगाएं।
सतर्क रहें — नकारात्मक सोच और लोगों से दूर रहें।
4 of 13
Tarot weekly horoscope May 2019
मिथुन - The Sun
Gemini ( May 21 - June 20)
यह सप्ताह कार्य से जुड़ी तमाम तरह की खुशखबरी लाने वाला होगा। प्रेम संबंध शांति पूर्वक महसूस करेंगे। कुछ परिवर्तन के लिए एक्सपर्ट से राय लेकर ही करें। दूसरो की बात को सुनें, इसससे प्यार बढ़ेगा।
शुभ अंक — 3
शुभ रंग — हरा
विचार करें — कभी—कभी कम बोलकर भी हम बहुत कुछ बोल जाते हैं।
सतर्क रहें — झूठी प्रशंसा से दूर रहें।
विज्ञापन
5 of 13
Tarot weekly horoscope May 2019
कर्क - Ace of rods
Cancer (June 21 - July 22)
बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकल सकता है। कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम मिलेंगे। घर के बुजुर्ग की सेहत का ध्यान रखें। किसी प्रियजन के साथ समय व्यतीत करेंगे। सप्ताह के अंत तक कोई सुख समाचार मिल सकता है।
शुभ अंक — 8
शुभ रंग — नीला
विचार करें — जो काम स्वयं कर सकते हैं, उन्हें ही हाथ में लें।
सतर्क रहें — प्रतिदिन तीन लीटर पानी का सेवन करें।
विज्ञापन
6 of 13
Tarot weekly horoscope May 2019
सिंह - Seven of cups
Leo (July 23 - Aug 22)
विवाह का योग बन रहा है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अगर आप कहीं शिफ्ट करने के बारे में सोच रहे हैं तो समय बढ़िया है। यात्रा का अच्छा समय है। संयम और समझदारी से कार्य करेंगे तो उन्नति मिलेगी।
शुभ अंक — 4
शुभ रंग — ग्रे
विचार करें — किसी को धन उधार देने से बचें।
सतर्क रहें — दूसरों के बहकावे में न आएं। खुद पर विश्वास करें।
विज्ञापन
7 of 13
Tarot weekly horoscope May 2019
कन्या - The high priestess
Virgo (Aug 23 Sept.22)
परिवार में प्रॉपटी आदि को लेकर कुछ विवाद हो सकता है। धैर्य से बात कर उसे सुलझााने का प्रयास करें। मेहनत का फल मिलेगा। काम में अडंगा डालने वाले लोगों पर विजय प्राप्त करेंगे।
शुभ अंक — 6
शुभ रंग — पीच
विचार करें — सुनें सभी की लेकिन निर्णय अपने विवेक से ही करें।
सतर्क रहें — यात्रा का निर्णय सोच-समझकर ही लें।
8 of 13
Tarot weekly horoscope May 2019
तुला - Nine of swords
Libra (Sept. 23 - Oct 22)
अगर कुछ कार्य नहीं हो पा रहा है तो मदद लेने में समय न खराब करें। लव लाईफ पर ध्यान दें। संतान के साथ समय बिताएं। खुशखबरी मिलेगी। अवसाद से बचें औ ध्यान करने के लिए समय अवश्य निकालें।
शुभ अंक — 8
शुभ रंग — लाल
विचार करें — सेहत पर ध्यान दें और नियमित रूप से व्यायाम करेंं।
सतर्क रहें — बातचीत से समस्या का समाधान निकाल लें।
9 of 13
Tarot weekly horoscope May 2019
वृश्चिक - Eight of rods
Scorpio (Oct 23 - Nov 21
यह परिवर्तन का सप्ताह है। आप अपने आपको नई चीजों से घिरा पाएंगे। अपने प्रोजेक्ट को लेकर यात्रा भी कर सकते हैं। सेहत में सुधार पाएंगे। चिंता में समय नष्ट न करें, बल्कि उसके समाधान खोजें।
शुभ अंक — 3
शुभ रंग — नीला
विचार करें — लापरवाही से काम न करें।
सतर्क रहें — किसी के झगड़े में न पड़ें।
10 of 13
Tarot weekly horoscope May 2019
धनु - Page of rods
Sagittarius (Nov 22 - Dec 21)
यह सप्ताह काम के प्रति सजग रहने का है। आलस्य का त्याग करें। इससे आप अपने समय का सदुपयोग कर पाएंगे। अपनी दिनचर्या में परिवर्तन करें। कारोबार के विस्तार की योजना बनाएं।
शुभ अंक — 7
शुभ रंग — सफेद
विचार करें — काम पर पूरा फोकस करें।
सतर्क रहें — अनावश्यक पार्टी करने से बचें।
11 of 13
Tarot weekly horoscope May 2019
मकर - Five of pentacles
Capricorn (Dec 22 - Jan 19)
यह समय कम बोलने का है। चिंता में उपाय ढूढ़ना न छोड़ें। वाणी पर संयम जरूरी है। मेहनत करते रहें। सफलता मिलेगी। मन छोटा न करें। बेवजह की भागदौड़ हो सकती है।
शुभ अंक — 5
शुभ रंग — लाल
विचार करें — धैर्य से सभी काम बन जाते हैं।
सतर्क रहें — दूसरों की बातों में न आएं। समझदारी से काम लें।
12 of 13
Tarot weekly horoscope May 2019
कुंभ - Seven of swords Aquarius (Jan 20 - Feb 18)
आंखे चुराने से काम खत्म नहीं होता है, इस बात को भली-भांति समझना होगा। यह समय पढ़ाई में मेहनत करने का है। इससे भागे नहीं। समझदारी से कार्य करें। नौकरी में बदलाव हो सकता है। चुनौतियों का सामना करें और डर कर कार्य न छोड़ें।
शुभ अंक — 2
शुभ रंग — बैंगनी
विचार करें — आत्मविश्वास बनाए रखें क्योंकि आप बड़े से बड़ा कार्य कर सकते हैं।
सतर्क रहें — गलत धारणाओं को पालने से बचें।
मीन - The lovers
Pisces (Feb 19 - March 20)
दो नावों पर सवार होने पर आपको असफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। कर्मचारियों पर बगैर सोचे-समझे विश्वास न करें।
शुभ अंक — 6
शुभ रंग — पीला
विचार करें — धन राशि सोच-समझकर खर्च या निवेश करें।
सतर्क रहें — सावधान रहें, साथी से मतभेद हो सकता है।