फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 May Gemini Tarot Rashifal: मिथुन राशि वाले आज कुछ नया करने का प्रयास करेंगे, पढ़ें आज का दैनिक टैरो राशिफल

Sun, 25 May 2025 07:45 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tarot Card Reading: 25 मिथुन राशि वालों के लिए एक एक्शन-पैक्ड और साहसिक दिन हो सकता है जहाँ आप खुद को नए रूप में देखेंगे, और ज़िंदगी के अगले लेवल पर कदम रखेंगे।
विज्ञापन
Tarot Card Rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Today Tarot Reading Of Mithun Rashi: टैरो की सबसे खास बात यह है कि यह सिर्फ भविष्य नहीं बताता, बल्कि यह भी दिखाता है कि आप किन मानसिक और भावनात्मक हालात से गुजर रहे हैं। टैरो रीडिंग में रीडर और व्यक्ति मिलकर उस अनुभव को आकार देते हैं, जिससे नतीजे और भी प्रभावशाली बन जाते हैं। यह आपको अपने फैसलों को समझदारी से लेने और सही दिशा में कदम बढ़ाने का अवसर देता है।

विज्ञापन

Gajkesari Rajyog 2025: कुछ दिनों बाद बनेगा शक्तिशाली गजकेसरी राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
आज मिथुन राशि वालों के लिए जो टैरो कार्ड सामने आया है वह है किंग ऑफ वांड्स । यह कार्ड इस बात का संकेत है कि आप अब पूरी तरह तैयार हैं अपनी ज़िंदगी में कुछ बड़ा और नया करने के लिए। आप खुद को उस मुकाम पर ला चुके हैं जहां अब आप पीछे नहीं हटना चाहते, बल्कि स्पॉटलाइट में आकर अपने जीवन की बागडोर खुद संभालना चाहते हैं।
विज्ञापन

June Grah Gochar: जून में ग्रहों का महायोग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत
यह एनर्जी आपकी करियर लाइफ से भी जुड़ी हो सकती है और पर्सनल लाइफ से भी। करियर में आप अब ऐसे कदम उठाने को तैयार हैं जो शायद आपने पहले कभी नहीं उठाए।  कुछ ऐसा जो रिस्की लगे लेकिन अंदर से आपको लगे कि अब वक्त आ गया है। वहीं, पर्सनल लाइफ में आपको कुछ ऐसे फैसले लेने पड़ सकते हैं जो पूरी तरह से निर्भय होकर लेने होंगे, बिना किसी डर या शक के।
विज्ञापन

Weekly Horoscope (26 May To 01 June): इस सप्ताह इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल
यह दिन यह भी कहता है कि आप जो छोटे-छोटे बदलाव अभी करोगे, वही आगे चलकर आपके लिए किसी बड़े मौके या सफलता का रास्ता खोल सकते हैं। आपको खुद पर भरोसा रखना है, अपने अंदर के लीडर को पहचानना है, और बिना रुके आगे बढ़ना है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें