मंगल पुष्य नक्षत्र का मुहूर्त
18 अक्टूबर, मंगलवार, प्रातः 5:13 से आरंभ
19 अक्टूबर, बुधवार , प्रातः 08 : 02 पर समाप्त
अन्य शुभ योग
सिद्ध योग: 18 अक्तूबर, मंगलवार, सायं 04: 53 तक। इसके पश्चात साध्य योग आरंभ।
Dhanteras 2022: धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश ही नहीं, इन देवताओं का भी होता है पूजन, जानिए पूजन विधि और मंत्र
पुष्य नक्षत्र के दिन चौघड़िया मुहूर्त
प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत): 18 अक्तूबर, मंगलवार, प्रातः 09:15 से दोपहर 1:32 तक
अपराह्न मुहूर्त (शुभ): 18 अक्तूबर, मंगलवार, दोपहर 02:57 से सायं 4:23 तक
सायंकालीन मुहूर्त (लाभ): 18 अक्तूबर, मंगलवार,सायं 07: 23 से रात्रि 8:57 तक
रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर): 18 अक्तूबर, मंगलवार, रात्रि 10: 32 से 19 अक्तूबर, बुधवार, तड़के 03:15 तक
सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त
पुष्य नक्षत्र में सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त : 18 अक्तूबर, मंगलवार, प्रातः 06:23 से 19 अक्तूबर, बुधवार प्रातः 06:24 तक
कुल अवधि: 24 घंटे 01 मिनट
क्यों खास है पुष्य नक्षत्र
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों का राजा माना गया है। पुष्य नक्षत्र में किसी नए काम की शुरुआत शुभ मानी जाती है। यही कारण है कि इस दिन बहीखाते और कलम-दवात खरीदना शुभ होता है। मान्यता अनुसार ऐसा करने से काम-काज में शुभता बढ़ेगी। इसके साथ हई इस बार मंगलवार को पुष्य नक्षत्र होने से इस शुभ में की गई खरीदारी, लेन-दें और निवेश से धन की दिन प्रतिदिन वृद्धि होती है।